Bihar News : एमएलसी बंशीधर ब्रजवाशी की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और बॉडीगार्ड घायल; एयर बैग खुल गए
वैशाली के जेपी सेतु पर ट्रक की टक्कर से तिरहुत स्नातक क्षेत्र के एमएलसी बंशीधर ब्रजवाशी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चला रहे चालक और बॉडीगार्ड घायल हो गए, जबकि एमएलसी पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली के सोनपुर और पटना को जोड़ने वाले जेपी सेतु पर तिरहुत स्नातक क्षेत्र के एमएलसी बंशीधर ब्रजवाशी की कार को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक और बॉडीगार्ड घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मारी
जानकारी के अनुसार, निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवाशी अपनी पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली जाने हेतु पटना स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन से रवाना होने के बाद उनके बॉडीगार्ड और चालक कार से मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान पहलेजा थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट के समीप जेपी सेतु पर एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार लोगों की जान बच सकी।
जेपी सेतु पर ट्रकों के संचालन पर प्रतिबंध, फिर कैसे मिली एंट्री?
घटना की सूचना मिलते ही चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एमएलसी बंशीधर ब्रजवाशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि गनीमत रही कि हादसे के वक्त वे खुद कार में मौजूद नहीं थे और पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना सारण के पुलिस अधीक्षक को भी दे दी गई है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: लौरिया मेला की खुशियां मातम में बदलीं, पुल से नीचे गिरी टोटो छह घायल; दो जिंदगी व मौत से जूझ रहे
इस हादसे ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जेपी सेतु पर ट्रकों के संचालन पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद ट्रक का वहां चलना गंभीर चिंता का विषय है। मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की जा रही है।