फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah bihar news Six people going Lauria fair injured in road accident today news police investigation

Bihar News: लौरिया मेला की खुशियां मातम में बदलीं, पुल से नीचे गिरी टोटो छह घायल; दो जिंदगी व मौत से जूझ रहे

Sun, 14 Dec 2025 08:30 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारणय/ बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारणय/ बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Dec 2025 08:30 AM IST
सार

Bettiah News : लौरिया मेला देखने जा रहे लोगों की टोटो को तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वाहन पुल से नीचे गिर गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Bettiah bihar news Six people going Lauria fair injured in road accident today news police investigation
इलाज के लिए अस्पताल अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी चंपारण जिले के प्रसिद्ध लौरिया मेला देखने निकले लोगों की शाम उस वक्त चीख-पुकार में बदल गई, जब उनकी टोटो को तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो संतुलन खो बैठी और सीधे पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम शिकारपुर थाना क्षेत्र के मनवा पर्सी गांव निवासी आधा दर्जन लोग लौरिया मेला देखने जा रहे थे। रास्ते में अचानक पीछे से आई पिकअप ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। पलभर में सब कुछ खत्म हो गया, हंसी, उत्साह और मेले की उमंग। पुल से नीचे गिरे वाहन में सवार लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े और किसी तरह घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया।
विज्ञापन


जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सूर्य प्रकाश ने प्राथमिक उपचार के बाद पवन कुमार और सत्यम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मनवा पर्सी गांव निवासी पवन कुमार (पिता घुघुल महतो), साहिल कुमार (पिता नथु मुखिया), रवि कुमार (पिता बुद्धु महतो), विनय कुमार (पिता रामप्रवेश महतो) और सत्यम (पिता देवेंद्र महतो) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: प्रणव कुमार बने सेना में लेफ्टिनेंट, जिले में खुशी की लहर; बिहार के इस गांव से खास जुड़ाव

पवन व सत्यम जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे
इनमें पवन कुमार और सत्यम जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इधर, हादसे को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। लौरिया मेला जाने का सपना लेकर निकले ये लोग अब अस्पताल के बेड पर दर्द और दुआओं के सहारे हैं, एक लापरवाही ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed