फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Raja Babu returned after traveling 4000 km on foot in muzaffarpur

Bihar News: 4000 किमी की पैदल यात्रा कर लौटे राजा बाबू, रेलवे स्टेशन पर किया गया भव्य स्वागत

Mon, 01 Apr 2024 04:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 01 Apr 2024 04:53 PM IST
सार

Bihar News: बिहार की संस्कृति और सभ्यता के संदेश देने को लेकर 4 हजार किमी की जिले के एक युवक ने पैदल यात्रा की। ये यात्रा सूबे में अमन चैन और शांति को लेकर की गई थी। यात्री राजा बाबू ने बताया कि उन्होंने इस यात्रा की शुरूआत 2 दिसंबर 2023 को की थी।

विज्ञापन
Raja Babu returned after traveling 4000 km on foot in muzaffarpur
4000 किमी की पैदल यात्रा कर लौटे राजा बाबू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर आज दर्जनों की संख्या में जंक्शन पर पुष्प माला और अंग वस्त्र से राजा बाबू का स्वागत किया गया है। राज बाबू ने बताया कि विश्व मानव कल्याण और बिहार की देशभर में आपसी प्रेम और सद्भाव की मिसाल को लेकर इतनी लंबी दूरी तय करने का जो ये साहस हिम्मत मिला है, यह अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है।

विज्ञापन


यह भी बता दें कि अभी तक जिला मुजफ्फरपुर में इतनी बड़ी पदयात्रा किसी ने नहीं की है। जिस पदयात्रा को आज पूरा करके राजा बाबू लौटे हैं। राजा बाबू आठ राज्यों की सभ्यता संस्कृति को अपने अंदर में समाहित करके अनुभव के साथ अपने जिला मुजफ्फरपुर में लौटे हैं।
विज्ञापन


साझा किया अनुभव
यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए राजा बाबू ने कहा कि मुजफ्फरपुर से दिसंबर 2023 में पदयात्रा की शुरुआत हुई थी। पदयात्रा मुजफ्फरपुर से छपरा उत्तर प्रदेश के बनारस, अयोध्या होते हुए पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के रास्ते जम्मू कश्मीर पहुंची और माता वैष्णो के दरबार में पूजा अर्चना कर पदयात्रा की समाप्ति की। इस दौरान सभी जगहों पर पुलिस एवं शासन प्रशासन के अधिकारियों ने हर जगह उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed