{"_id":"676d5fa3c6e437678b00c687","slug":"pragati-yatra-cm-nitish-kumar-inaugurated-and-laid-foundation-stone-of-231-schemes-in-shivhar-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pragati Yatra: CM नीतीश ने शिवहर में किया 231 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, इन योजना स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pragati Yatra: CM नीतीश ने शिवहर में किया 231 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, इन योजना स्थल का किया निरीक्षण
Thu, 26 Dec 2024 07:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:22 PM IST
सार
सीएम नीतीश कुमार ने शिवहर में 231 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। शिवहर-मीनापुर-कांटी सड़क के चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण की योजना स्थल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार सहित अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को शिवहर जिले में अपनी प्रगति यात्रा के तहत 231 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, जिनकी कुल लागत 187 करोड़ रुपये से अधिक है। इस अवसर पर उन्होंने पिपराही प्रखंड के मसौढा ग्राम पंचायत में बने नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया और अधिकारियों के साथ भवन का निरीक्षण भी किया। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने अन्य विकास कार्यों का भी जायजा लिया और जनहित में किए गए कई कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने पिपराही प्रखंड के मसौढा ग्राम पंचायत में 130.33 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का शिलापट्ट का अनावरण किया। इस भवन में महिलाओं के लिए विशेष तौर पर एक महिला सभाकक्ष और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने भवन का निरीक्षण करने के बाद कहा कि यहां बहुत सुंदर ढंग से पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया गया है और इससे स्थानीय जनता को काफी फायदा होगा। विशेष रूप से पंचायत के प्रतिनिधियों को अब काम करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर शासन और प्रशासन से जुड़ी सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए यह भवन एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण भी किया। वहीं, जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत मनरेगा द्वारा बनाए गए तालाब का भी मुआयना किया। तालाब के चारो ओर लगाए गए पौधों को देखकर उन्होंने इसकी सुंदरता की सराहना की और कहा कि इस तालाब के निर्माण से गांव में जलवायु की स्थिति में सुधार होगा और पानी की समस्या दूर होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने तालाब में मछली पालन के लिए जीरा (मछली का बच्चा) भी छोड़ा। उन्होंने कहा कि इस तालाब में मछली पालन से स्थानीय महिलाएं अपनी आय बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
वहीं, मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत मसौढा अंतर्गत पिपराही में 15.62 लाख रुपये की लागत से बने जीविका भवन का भी उद्घाटन किया। यह भवन जीविका दीदियों को उनके कामकाजी गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त स्थान प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल और योजनाओं का जायजा लिया। इसके बाद, उन्होंने 5580 जीविका स्वयं सहायता समूहों के 55709 जीविका दीदियों को बैंक लिंकेज के माध्यम से 49 करोड़ 88 लाख रुपये का सांकेतिक चेक वितरित किया। इसके अलावा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने निजी पौधाशाला प्रोत्साहन योजना के तहत 2 लाख 18 हजार 430 रुपये का सांकेतिक चेक लाभार्थी गायत्री देवी को प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने 529 सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को 1 करोड़ 61 लाख 47 हजार रुपये का सांकेतिक चेक भी प्रदान किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कई अन्य योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और मुख्यमंत्री निःशक्त प्रोत्साहन योजना शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने शिवहर-मीनापुर-कांटी सड़क के चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण की योजना का स्थल निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने उन्हें परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वर्तमान में इस सड़क की लंबाई 20.43 किलोमीटर और चौड़ाई 7 मीटर है, जबकि प्रस्तावित फोरलेन के बाद इसकी चौड़ाई 14 मीटर होगी और यह यात्रा समय को घटाकर तीन घंटे तक लाने में सक्षम होगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस कार्य को शीघ्र शुरू करने और जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि स्थानीय लोगों को यात्रा में सुविधा हो। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और शिवहर जिले के प्रभारी मंत्री जमा खान, सांसद लवली आनंद, विधायक चेतन आनंद, पूर्व सांसद आनंद मोहन, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।