फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   philippines guests impressed with lichi themed polling booth in muzaffarpur bihar elections 2025

Bihar Election: मुजफ्फरपुर में ‘लीची थीम’ वाला मतदान केंद्र बना आकर्षण, पहुंचे फिलीपींस के मेहमान

Thu, 06 Nov 2025 11:04 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 06 Nov 2025 11:04 AM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करने के लिए फिलीपींस से दो प्रतिनिधि मुजफ्फरपुर पहुंचे। दिल्ली में फिलीपींस की राजदूत मेलिसा एनी टेलन और रोज़लियो बी. सिलवा जूनियर ने नगर विधानसभा क्षेत्र-94 के एक लीची-थीम वाले मतदान केंद्र का दौरा किया।

विज्ञापन
philippines guests impressed with lichi themed polling booth in muzaffarpur bihar elections 2025
मुजफ्फरपुर में फिलीपींस के मेहमानों ने देखा बिहार का मतदान उत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में चुनावी प्रक्रिया और मतदाताओं के उत्साह को देखने के लिए फिलीपींस से दो विशेष मेहमान पहुंचे। ये दोनों मेहमान थे, दिल्ली में फिलीपींस की राजदूत मेलिसा एनी टेलन और रोज़लियो बी. सिलवा जूनियर। उन्होंने मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र (संख्या-94) के एक मतदान केंद्र का दौरा किया, जो मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची थीम पर सजाया गया था। यह देखकर वे काफी प्रभावित हुए कि बिहार में मतदान कितनी व्यवस्थित और उत्साहपूर्ण तरीके से हो रहा है।

विज्ञापन


इस मौके पर नगर आयुक्त विक्रमवीर करण और टीएसपी कोटा किरण कुमार ने उन्हें बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान हो रहा है और मुजफ्फरपुर भी इसमें शामिल है। 
विज्ञापन


18 जिलों की 121 सीटों पर हो रहा मतदान, सहरसा में सबसे ज्यादा वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले दो घंटों में सहरसा जिले में सबसे ज्यादा 15.27 प्रतिशत वोटिंग हुई है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलेवार मतदान प्रतिशत (सुबह 9 बजे तक)

जिला मतदान प्रतिशत (%)
सहरसा 15.27
बेगूसराय 14.60
भोजपुर 13.11
बक्सर 13.28
दरभंगा 12.48
गोपालगंज 13.97
खगड़िया 14.15
मधेपुरा 13.74
मुंगेर 13.37
मुजफ्फरपुर 14.38
नालंदा 12.45
पटना 11.22
समस्तीपुर 12.86
सारण 13.30
शेखपुरा 12.97
सीवान 13.35
वैशाली 14.30
लखीसराय 7.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed