Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : speeding truck ran over two brothers one died other critical people blocked road

बिहार: दो सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला, हादसे के बाद चालक फरार; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Sat, 07 Nov 2026 04:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 04:47 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार दो सगे नाबालिग भाइयों को कुचल दिया। हादसे में 10 वर्षीय रोशन कुमार उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छह वर्षीय भाई सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : speeding truck ran over two brothers one died other  critical people blocked road
ट्रक ने दो सगे भाई को कुचला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया। इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

यह घटना देवरिया थाना क्षेत्र के देवरिया पेट्रोल पंप के पास हुई। सड़क हादसे में मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के रेपुरा गांव निवासी सुमन कुमार साह के 10 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। वहीं, उसका छह वर्षीय भाई सन्नी कुमार गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज पास के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं, मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने ननिहाल में रहता था और वहीं पढ़ाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे एक ही साइकिल से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।

घटना को लेकर मृतक की दादी ने बताया कि दोनों भाई अपने ननिहाल में रहते थे। आज बेटी ने फोन कर हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रक ने दोनों बच्चों को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पोते की मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



ये भी पढ़ें- बिहार: प्रदेश में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, बस से 10 किलो चरस बरामद; डीआरआई खंगाल रही नेटवर्क

पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया
घटना को लेकर देवरिया थाने की पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया है। दोनों आपस में सगे भाई हैं। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed