फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur minor murder case: Vijay Sinha met the family, assured justice

मुजफ्फरपुर नाबालिग दुष्कर्म और हत्या मामला: विजय सिन्हा ने परिवार से की मुलाकात, दिया न्याय दिलाने का आश्वासन

Thu, 05 Jun 2025 02:33 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 02:33 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में नाबालिग दुष्कर्म व हत्या मामले में डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। दोषियों को स्पीडी ट्रायल के बाद कड़ी सजा दिलाने का दिया भरोसा।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur minor murder case: Vijay Sinha met the family, assured justice
बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र में 26 मई को हुई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घोर निंदा करते हुए बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा आज पीड़िता के परिवार से मिलने जगन्नाथपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और मानवता को शर्मसार करने वाली है। दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन


दोषियों को जल्द सजा दिलाने की होगी प्रक्रिया
डिप्टी CM ने आश्वासन दिया कि मामले में स्पीडी ट्रायल कर दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन से पूरी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी और राज्य सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों ने जताया खेद, मामला गरमाया
इस गंभीर घटना के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। सभी राजनीतिक दलों के नेता लगातार पीड़िता के परिवार से मिलने और समर्थन देने पहुंचे हैं। साथ ही, सत्तारूढ़ भाजपा के नेता भी घटनास्थल पर आकर खेद जताते हुए दोषियों को सजा दिलाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार

जिला प्रशासन के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे
डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वे जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी जांच की जानकारी लेंगे और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी राक्षसी प्रवृत्ति वाले अपराधियों को कड़ी सजा देकर ही समाज को न्याय मिलेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed