फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Sub-Inspector Brandishes Sword On Duty During Muharram Procession Video Viral, SSP Orders Probe

Bihar: मुहर्रम जुलूस में ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने लहराई तलवार, वीडियो वायरल; एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

Sat, 27 Jun 2026 08:01 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 08:01 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक एसआई का तलवारबाजी करते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar Sub-Inspector Brandishes Sword On Duty During Muharram Procession Video Viral, SSP Orders Probe
तलवारबाजी करते दरोगा का वीडियो वायरल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम के ताजिया मिलान जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) का तलवारबाजी करते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, वरीय पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


तलवारबाजी करते दिखे एसआई
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कांटी थाना क्षेत्र का है। मुहर्रम के अवसर पर निकले ताजिया मिलान जुलूस में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद एक एसआई तलवारबाजी का करतब दिखाते नजर आए। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


29 सेकेंड का वीडियो हुआ वायरल
करीब 29 सेकेंड के वायरल वीडियो में सड़क पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं। भीड़ के बीच बने खाली स्थान पर पुलिस उपनिरीक्षक तलवार चलाते नजर आते हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग उन्हें उत्साहित करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और किस परिस्थिति में तलवारबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: मनोज झा का बड़ा हमला, बोले- "आस्था से भी हो रहा खिलवाड़, सच दबाने को हो रहे एनकाउंटर

मामले की जानकारी मिलने के बाद मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्र ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में पुलिसकर्मी की लापरवाही या अनुशासनहीनता सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed