फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Two minor sisters mysteriously went missing while playing near wedding venue, panic grips area

Bihar News: खेलते-खेलते अचानक गायब हो गईं दो मासूम बहनें, शादी वाले घर के पास से लापता होने पर मचा हड़कंप

Tue, 12 May 2026 04:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 04:38 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के रामपुरहरि थाना क्षेत्र से दो मासूम बहनें खेलते-खेलते अचानक लापता हो गईं। दोनों बच्चियां शादी वाले घर के पास खेल रही थीं। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bihar Two minor sisters mysteriously went missing while playing near wedding venue, panic grips area
खेलते-खेलते गायब हुईं दो बहनें - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले से दो मासूम बहनों के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों बच्चियां घर के पास खेल रही थीं, लेकिन अचानक गायब हो गईं। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पूरा मामला जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। लापता बच्चियों की पहचान राजेश राय की 12 वर्षीय पुत्री मौसम कुमारी और वीरचंद राय की 7 वर्षीय पुत्री रूचि कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घर के बाहर खेल रही थीं बच्चियां
परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चियां घर के बाहर खेल रही थीं। पास के एक घर में शादी समारोह भी चल रहा था, जहां वे अक्सर आ-जा रही थीं। शाम होने के बाद जब दोनों बच्चियां घर नहीं लौटीं, तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द बच्चियों को बरामद किया जाएगा
बच्ची के पिता राजेश राय ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी जब दोनों का पता नहीं चला, तो किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जल्द बच्चियों को बरामद करने का भरोसा दिलाया है।


ये भी पढ़ें-  Bihar: नई तकनीक से बदलेगी बिहार की सड़कों की तस्वीर, पथ निर्माण मंत्री ने अफसरों को दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की जानकारी मिलते ही रामपुरहरि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस की टीम लगातार बच्चियों की तलाश में जुटी हुई है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में चिंता का माहौल है। लोग बच्चियों की सकुशल बरामदगी की दुआ कर रहे हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed