फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : ssp muzaffarpur action against sho and asi both police man line close

Bihar News: नगर थानाध्यक्ष 9 दिन में लाइन क्लोज, ASI को भी पुलिस लाइन भेजा; स्पष्टीकरण मांगा गया

Thu, 29 Jan 2026 11:12 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 11:12 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर में एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए नगर थानाध्यक्ष को महज 9 दिनों में लाइन क्लोज कर दिया। साथ ही लापरवाही के आरोप में एक ASI को भी पुलिस लाइन भेजते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : ssp muzaffarpur action against sho and asi both police man line close
एसएसपी कांतेश मिश्रा।

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने नगर थाना प्रभारी अंजनी कुमार को पद से हटाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र (लाइन) भेज दिया है। उनकी जगह डीआईयू (DIU) प्रभारी अनुज कुमार को नया नगर थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अंजनी कुमार की नियुक्ति 21 जनवरी 2026 को नगर थानाध्यक्ष के रूप में की गई थी, लेकिन महज 9 दिनों के भीतर ही उन्हें पदमुक्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गृह विभाग के संकल्प और पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित अर्हता शर्तों को पूरा नहीं कर पाने के कारण यह कार्रवाई की गई है। तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा के निर्देश पर एसएसपी ने यह फैसला लिया।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, वैशाली जिले में अंजनी कुमार के विरुद्ध लंबित एक उत्पाद मामले के कारण उनकी सेवा शर्तों पर तकनीकी आपत्ति थी, जिसके चलते उन्हें नगर थाने के प्रभार से हटाने का आदेश जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत स्पष्टीकरण भी मांगा गया
इसी क्रम में एसएसपी ने कांटी थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) धनंजय कुमार पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पश्चिमी-एक) की जांच रिपोर्ट और अनुशंसा के आधार पर ASI धनंजय कुमार को लापरवाही का दोषी पाया गया। उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

पुलिस प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को जिला पुलिसिंग की छवि सुधारने और मुख्यालय के नियमों के कड़ाई से अनुपालन के रूप में देखा जा रहा है। नए नगर थानाध्यक्ष अनुज कुमार के सामने अब शहर की कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण की बड़ी चुनौती होगी।

एसएसपी कांतेश मिश्रा के इस कड़े रुख से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इससे स्पष्ट संदेश गया है कि ड्यूटी में लापरवाही और नियमों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 

एसएसपी कांतेश मिश्रा एक्शन

एसएसपी कांतेश मिश्रा एक्शन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed