फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : raid lasting over five hours conducted at ljp mla connection in land dispute

Bihar News: बिहार में लोजपा विधायक अमित रानू के घर पुलिस की छापेमारी, जमीन विवाद में भाई की भूमिका की जांच

Sun, 23 Aug 2026 07:08 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 07:08 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में जमीन विवाद और बाउंड्री तोड़ने के मामले में पुलिस ने लोजपा (रामविलास) विधायक अमित कुमार रानू के आवास पर छापेमारी की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस टीम ने सर्च वारंट के आधार पर तलाशी ली। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है,

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : raid lasting over five hours conducted at ljp mla connection in land dispute
लोजपा विधायक के घर पुलिस की रेड

विस्तार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जे और बाउंड्री तोड़ने के मामले में पुलिस ने रविवार को कार्रवाई शुरू की। सीतामढ़ी के बेलसंड से लोजपा (रामविलास) विधायक अमित कुमार रानू के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर पुलिस ने छापेमारी की। कोर्ट के आदेश के बाद बड़ी संख्या में पुलिस टीम ने विधायक के आवास की तलाशी ली। यह पूरा मामला दो दिन पहले हुए जमीन विवाद और बाउंड्री तोड़े जाने की घटना से जुड़ा है। एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने सर्च वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की।

विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की ओर से अहियापुर पुलिस को दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किए जाने की बात सामने आई है। इस मामले में विधायक के भाई का नाम भी सामने आया है।

विज्ञापन

 50 से अधिक लोगों पर लगाया आरोप
अहियापुर में दो दिन पहले हुई घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था कि लोजपा (रामविलास) विधायक अमित कुमार रानू के भाई अपने भाई की पार्टी के झंडे लगी गाड़ी और जेसीबी के साथ करीब 50 लोगों को लेकर मौके पर पहुंचे और बाउंड्री तोड़ दी। पीड़ित पक्ष ने घटना का वीडियो भी बनाया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक और उनके भाई की भूमिका की जांच जारी
जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में पुलिस विधायक के भाई समेत अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े वीडियो, शिकायतों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। तलाशी और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी बोले- जमीन विवाद में भाई की भूमिका की जांच
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां में कुछ लोगों ने महिंद्रा थार और जेसीबी की मदद से बाउंड्री और लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त किया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपियों सुमित श्रीवास्तव और सन्नी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों की ओर से मिले नए आवेदनों के आधार पर कुल 13 मामले दर्ज किए गए हैं और जांच आगे बढ़ाई जा रही है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी भू-माफिया को जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। मामले में विधायक के भाई की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar: खगड़िया में खूनी वारदात, बदमाशों ने पति को पीटा फिर बचाने आई पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या, कैश भी लूटा

विधायक ने पुलिस कार्रवाई को बताया एकतरफा
विधायक अमित रानू ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीड़ित पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों और पुलिस की कार्रवाई को निराधार बताते हुए इसे पुलिस की विफलता करार दिया। विधायक ने कहा कि संबंधित जमीन उनकी पार्टी के एक आईटी सेल कार्यकर्ता के नाम पर है और इसी मामले में पुलिस ने उनके आवास पर छापेमारी की है। उनका दावा है कि छापेमारी के दौरान पुलिस बैंक डिटेल्स, स्टांप समेत कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गई।

विधायक ने आरोप लगाया कि अहियापुर थानाध्यक्ष ने जमीन के कागजात दिखाने के नाम पर दो लोगों को थाने बुलाया और बाद में उन्हें जेल भेज दिया। अमित रानू ने कहा कि यदि पुलिस पहले जमीन से जुड़े कागजात की सही तरीके से जांच कर लेती तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी जानकारी और दस्तावेजों की जांच किए बिना कार्रवाई करना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।

लोजपा विधायक के घर पुलिस की रेड

लोजपा विधायक के घर पुलिस की रेड

 

लोजपा विधायक के घर पुलिस की रेड

लोजपा विधायक के घर पुलिस की रेड

 

लोजपा विधायक के घर पुलिस की रेड

लोजपा विधायक के घर पुलिस की रेड

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed