{"_id":"6a2fb16622e4dc0a0e0145ea","slug":"muzaffarpur-bihar-news-pickup-van-loaded-with-mangoes-overturned-people-engange-looting-mangoes-cant-help-injured-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4396259-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सड़क हादसे में पलटी फल विक्रेता की पिकअप वैन, आम लूटने में जुटी रही भीड़, तड़पते रहे पति-पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सड़क हादसे में पलटी फल विक्रेता की पिकअप वैन, आम लूटने में जुटी रही भीड़, तड़पते रहे पति-पत्नी
Mon, 15 Jun 2026 05:34 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 05:34 PM IST
सार
Bihar: मुजफ्फरपुर से एक अमानवीय तस्वीर सामने आई है, जहां सुपौल से आम की खेप लेकर आ रहे एक आम कारोबारी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। पिकअप वैन पर सवार आम व्यवसायी अजय पासवान की गाड़ी पलट गई। इसके बाद जो हुई वो मानवता को शर्मसार कर देने वाला था।
विज्ञापन
घायलों को छोड़ आम लूटते रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में आम लदा पिकअप वैन पलटने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन में लदा आम सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई, लेकिन घायलों की मदद करने के बजाय लोग आम लूटने में लग गए। दोनों घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मानवता हुई शर्मसार
दरअसल यह घटना जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में बेनीबाद और गायघाट के बीच एनएच-57 स्थित हनुमान नगर इलाके की है। बताया गया है कि सुपौल जिले से आम लोड कर आम कारोबारी अपनी पत्नी के साथ मुजफ्फरपुर आ रहे थे, तभी उनकी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई।
विज्ञापन
घायलों को छोड़ आम बटोरने में जुटी रही भीड़
घटना शनिवार की बताई जा रही है। हादसे के बाद घायल पति-पत्नी सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन मौके पर मौजूद लोग उनकी सहायता करने के बजाय सड़क पर बिखरे आम लूटने में लगे रहे। महिला हो या पुरुष, हर कोई झोले और थैलों में आम भरने में व्यस्त दिखाई दिया। किसी ने भी तत्काल घायलों की मदद करने की पहल नहीं की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बिहार को बड़ी सौगात! 19 जून से दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन, रेल मंत्री और सीएम दिखाएंगे हरी झंडी
इलाज के दौरान कारोबारी की मौत
मृतक की पहचान सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय आम कारोबारी अजय पासवान के रूप में हुई है। वहीं उनकी पत्नी संतरा देवी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। पूरे मामले में गायघाट थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आम से लदी पिकअप वैन पलटने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।