फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   middle aged man dies in suspicious circumstances family said was murder police investigate Muzaffarpur Bihar

Bihar: आधी रात घर से निकले शंभू राय, सुबह मिली लाश; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जमीन विवाद की बात आई सामने

Sat, 23 May 2026 04:09 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 04:09 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के कथैया थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय शंभू राय का शव खेत में संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और जमीन विवाद को वजह बताया है। पुलिस एफएसएल टीम के साथ मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
middle aged man dies in suspicious circumstances family said was murder police investigate Muzaffarpur Bihar
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र के रामपुर भेड़ियाही गांव निवासी 55 वर्षीय शंभू राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव घर से कुछ दूरी पर गांव की सड़क किनारे एक खेत में मिला। शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


रात में घर से निकले, सुबह खेत में मिला शव
घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि शंभू राय रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर से बाहर निकले थे। परिजनों को लगा कि वह थोड़ी देर में वापस लौट आएंगे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई। रातभर तलाश करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


खेत के पास पड़ा मिला शव 
सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई तो घर से कुछ दूरी पर खेत के पास उनका शव पड़ा मिला। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर पास के एक ग्रामीण चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जिस हालत में शव मिला है, उससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि परिवार का पट्टीदारों से पहले से जमीन विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खेत में माता-पिता कर रहे थे काम, घर के पास गड्ढे ने ले ली मासूमों की जान; सहरसा में हुआ दर्दनाक हादसा

एफएसएल टीम को बुलाकर जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में कथैया थाना प्रभारी ने बताया कि एक व्यक्ति का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार, शंभू राय रात में लघुशंका के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed