फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two minor cousins drown to death in water-filled pit in Saharsa

Bihar: खेत में माता-पिता कर रहे थे काम, घर के पास गड्ढे ने ले ली मासूमों की जान; सहरसा में हुआ दर्दनाक हादसा

Sat, 23 May 2026 03:32 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 03:32 PM IST
सार

Bihar: सहरसा के पतरघट इलाके में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो चचेरे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे घर के पास खेलते समय हादसे का शिकार हो गए, जिससे पूरे गांव में शोक फैल गया।

विज्ञापन
Two minor cousins drown to death in water-filled pit in Saharsa
इसी गड्ढे में डुबा दो मासूम

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले के पतरघट इलाके में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, पतरघट प्रखंड क्षेत्र के धबोली दक्षिण पंचायत के अंतर्गत टेकनमा मानिकपुर पट्टी में शनिवार सुबह यह हृदयविदारक घटना घटी। मृतक बच्चों की पहचान दिव्यांश कुमार (पिता जयकुमार सादा) और श्वेता कुमारी (पिता रामकुमार सादा) के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन थे। बताया जा रहा है कि सुबह के समय बच्चों के माता-पिता खेत में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान दोनों मासूम खेलते-खेलते घर के समीप स्थित चापाकल (हैंडपंप) के पास पहुंच गए। वहां पहले से ही पानी से भरा एक गहरा गड्ढा था। अचानक पैर फिसलने से दोनों बच्चे उसमें गिर गए और गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दुबई से गांव पहुंचा बेटे का शव, चीख-पुकार से गूंज उठा घर; तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पतरघट थाना अध्यक्ष शशि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पानी भरे गड्ढे की गहराई सहित पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed