फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : bjp minister says congress mp rahul gandhi has no idea and ethics of india

Bihar Election: 'देश के लोकतंत्र पर इन्हें भरोसा नहीं', केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद का राहुल गांधी पर हमला

Sat, 20 Sep 2025 04:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Sep 2025 04:42 PM IST
सार

Bihar Election: मंत्री निषाद ने कहा कि राहुल गांधी लगातार सोशल मीडिया पर युवाओं से लोकतंत्र बचाने की अपील कर रहे हैं, लेकिन उनकी पोस्ट से यही झलकता है कि वह देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : bjp minister says congress mp rahul gandhi has no idea and ethics of india
राजभूषण चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं है और न ही उन्हें देश की सही समझ है।

मंत्री निषाद ने कहा कि राहुल गांधी लगातार सोशल मीडिया पर युवाओं से लोकतंत्र बचाने की अपील कर रहे हैं, लेकिन उनकी पोस्ट से यही झलकता है कि वह देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का मकसद कभी सफल नहीं होगा। देश का युवा देशहित में सोचता और काम करता है, ऐसे में उनकी अपील का कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


पढ़ें: ‘लोन मिलेगा’ कहकर जमा कराए पैसे, फिर झांसा देकर कटिहार-पूर्णिया में लूटी गाढ़ी कमाई; अब फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी पर नेपाल के जेन-जेड आंदोलन का हवाला देकर भारत से तुलना करने को लेकर भी हमला बोला। मंत्री निषाद ने कहा कि राहुल गांधी को न तो नेपाल की परिस्थितियों की समझ है और न ही भारत की। भारत के युवा स्वामी विवेकानंद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आदर्श मानते हैं। राहुल गांधी युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसमें वह कभी सफल नहीं होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी देश की लोकतांत्रिक प्रणाली पर भरोसा नहीं करते और लगातार युवाओं को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। निषाद ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में जनता राहुल गांधी और कांग्रेस को करारा जवाब देगी और उन्हें सत्ता से दूर कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed