फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Finance company siphoned off money by showing loan dreams and then disappeared

Bihar News: ‘लोन मिलेगा’ कहकर जमा कराए पैसे, फिर झांसा देकर कटिहार-पूर्णिया में लूटी गाढ़ी कमाई; अब फरार

Sat, 20 Sep 2025 03:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Sep 2025 03:44 PM IST
सार

Bihar News: बताया जा रहा है कि एजेंटों ने पहले डोर-टू-डोर जाकर लोगों को रिझाया और फिर ऑफिस बुलाकर चेक से भुगतान करने का वादा किया। लेकिन जब लोन वितरण का दिन आया तो ऑफिस बंद मिला।

विज्ञापन
Bihar News: Finance company siphoned off money by showing loan dreams and then disappeared
दफ्तर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटिहार के शहर में इन दिनों एक फाइनेंस कंपनी की ठगी का मामला चर्चा में है। सिरसा चौक स्थित किराए के मकान में खुले अनामिका कैपिटल फाइनेंस ने महज चार दिन में सैकड़ों लोगों को लोन का झांसा देकर लाखों रुपये वसूल लिए और फिर अचानक दफ्तर बंद कर फरार हो गई।

विज्ञापन

कंपनी ने लोगों से कहा था कि हर किसी को 1.5 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। इसके लिए करंट अकाउंट खुलवाकर उसमें 5,000 रुपये मिनिमम बैलेंस रखना होगा। लालच में आकर सैकड़ों लोगों ने प्रोसेसिंग फीस और अकाउंट बैलेंस के नाम पर 5-5 हजार रुपये जमा कर दिए। एजेंटों ने पहले डोर-टू-डोर जाकर लोगों को रिझाया और फिर ऑफिस बुलाकर चेक से भुगतान करने का वादा किया। लेकिन जब लोन वितरण का दिन आया तो ऑफिस बंद मिला। कंपनी के अधिकारी और एजेंट सभी फरार हो चुके थे। पीड़ितों का आरोप है कि ठगों ने न सिर्फ कटिहार बल्कि पूर्णिया के लोगों से भी भारी रकम वसूली है।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार के 26 सवात बॉक्सर नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित, मुजफ्फरपुर में हुआ ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचे मकान मालिक को भी कठघरे में खड़ा किया। हंगामा बढ़ता देख मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ऐसी कंपनियों पर नजर रखी होती तो आम जनता की गाढ़ी कमाई लुटने से बच सकती थी। फिलहाल पीड़ित ठगी का शिकार होकर मायूस हैं और ठगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कटिहार की यह ठगी एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि आखिर फाइनेंस कंपनियों के नाम पर चल रहे इस गोरखधंधे पर लगाम कब लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed