फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news bihar wushu game sports at muzaffarpur more than 400 players participate here

Bihar News: 15वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका वूशु प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Sat, 10 May 2025 06:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 May 2025 06:47 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में आगामी 12 मई से 14 मई तक दो दिवसीय 15वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक एवं बालिका वूशु प्रतियोगिता का आयोजन होगा। झपहा तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित होगा 400 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news bihar wushu game sports at muzaffarpur more than 400 players participate here
बिहार वूशु चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 15वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर और जूनियर एवं सीनियर बालक और बालिका वूशु प्रतियोगिता का होगा आयोजन। इसको लेकर तैयारी पूरी कर लिया गया है।आपको बता दें कि 15 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक एवं बालिका वूशु खेल प्रतियोगिता का आयोजन मुजफ्फरपुर जिले में स्थित तिरहुत फिजिकल कॉलेज झपहा में दिनांक 12 मई से लेकर के 14 मई तक आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में बिहार के अलग अलग जिलों से कुल 400 से अधिक अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे।प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रदर्शित करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह को भी बनाने के लिए सुनिश्चित करेंगे।और अपना दम खम को दिखाएंगे।इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है और सोमवार से इसकी शुरूआत कर ली जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शिवदीप लांडे बोले- 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी हिंद सेना, बेरोजगारों को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार वूशु संघ के द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आने वाले इन सभी खिलाड़ियों के रहने एवं भोजन की बेहतर व्यवस्था किया गया है।इसके साथ वही तकनीकी पदाधिकारीयों के आवासन एवं भोजन की अच्छी व्यवस्था का ध्यान संघ के द्वारा रखा गया है।किसी भी खिलाड़ी को कोई भी परेशानी नहीं हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।इसकी जानकारी बिहार वूशु संघ के महासचिव सुमन मिश्रा ने दिया है और उन्होंने बताया कि बिहार वूशु संघ खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए हर कदम प्रयासरत है। 

खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिससे खिलाड़ी राज्य स्तर, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बिहार को पदक दे सके।इस दिशा में हमलोग लगातार प्रयासरत हैं और इसका परिणाम है कि आज वूशु में बिहार के खिलाड़ियों ने अपनी इस खेल की बदौलत प्रतिभा का लोहा मनवाया है। और आने वाले दिनों में खिलाड़ी के लिए एक बेहतर भविष्य के रास्ते खुलेगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed