फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Politics Shivdeep Lande said in Lakhisarai Hind Sena will contest elections on 243 seats

Bihar Politics: शिवदीप लांडे बोले- 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी हिंद सेना, बेरोजगारों को लेकर कही यह बात

Sat, 10 May 2025 05:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 May 2025 05:24 PM IST
सार

Hind Sena Chief Shivdeep Lande Statement: बिहार में 60 लाख शिक्षित बेरोजगार युवा हैं। हमारी पार्टी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह बातें हिंद सेना प्रमुख शिवदीप लांडे ने कही। वे दो दिवसीय लखीसराय दौरे पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Bihar Politics Shivdeep Lande said in Lakhisarai Hind Sena will contest elections on 243 seats
पूजा-अर्चना करते शिवदीप लांडे समेत अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व आईपीएस और हिंद सेना प्रमुख शिवदीप लांडे शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय जिले में पहुंचे। दौरे की शुरुआत उन्होंने श्री अशोक धाम मंदिर में पूजा-अर्चना से की। मंदिर में ट्रस्टी डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा और सदस्य प्रो. मनोरंजन कुमार ने प्रतीक चिन्ह और स्मारिका देकर उनका स्वागत किया। मंदिर से निकलते ही युवाओं की भीड़ उनके पीछे चल पड़ी।

विज्ञापन


इसके बाद लांडे एक शिक्षण संस्थान में युवाओं से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिंद सेना एक बेहतर विकल्प है। उन्होंने वादा किया कि हिंद सेना युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे देश-विदेश में काम करें, अपने माता-पिता और समाज का नाम रौशन करें। साथ ही बिहार की मौजूदा स्थिति पर भी सोचें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: NH-77 पर सड़क हादसा, नशे में धुत हाइवा चालक ने छीनी तीन जिंदगियां, एक महिला गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


60 लाख शिक्षित बेरोजगार

इसके बाद लांडे एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बिहार में 60 लाख शिक्षित युवा बेरोजगार हैं। यहां न उद्योग हैं, न व्यापार के विकल्प। प्राइवेट नौकरियां भी नहीं हैं। यह राज्य की गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि हिंद सेना आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अच्छे युवाओं को राजनीति में लाना है, बिहार को बदलना है।
लांडे ने कहा कि उनका जन्म भले ही बिहार में नहीं हुआ, लेकिन यह उनकी कर्मभूमि है। बिहार में संभावनाएं हैं, लेकिन यह आज भी पिछड़ा राज्य है। बेरोजगारी और पलायन यहां की सबसे बड़ी समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि वे बिहार की सेवा और विकास के लिए सड़क पर हैं और हर जाति-वर्ग से उन्हें अपार स्नेह मिल रहा है। लोगों में हिंद सेना को लेकर उम्मीदें बढ़ रही हैं। बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ना चाह रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर सदस्यता फॉर्म जारी किया है।

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीएम नीतीश कुमार की सेना अधिकारियों संग बैठक, दिए गए ये निर्देश


राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाएं

उन्होंने युवाओं से राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की अपील की। कहा कि बिहार को बदलने में युवाओं की ऊर्जा सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन रोजगार की कमी के कारण पलायन और बेरोजगारी बढ़ रही है। अगर इस पर काबू नहीं पाया गया तो बिहार जल्द ही बूढ़ों का राज्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में अब भी बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंची हैं। करोड़ों की योजनाओं के बावजूद साफ पानी और बिजली हर जगह नहीं है। शिक्षा की स्थिति खराब है और स्वास्थ्य सेवाएं नदारद हैं।

लांडे ने कहा कि हिंद सेना राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण के सिद्धांतों पर काम करेगी। बिहार की सेवा और विकास ही उसका पहला और आखिरी लक्ष्य है। दौरे के दौरान वे लगातार स्थानीय लोगों से मिलते रहे। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे। युवाओं में उन्हें लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस दौरे का मकसद लोगों से सीधा संवाद, उनकी समस्याएं जानना और जमीनी हकीकत से रूबरू होना है।

यह भी पढ़ें: व्यवसायी के घर 50 लाख की चोरी मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, नकद समेत लाखों का गहना बरामद

दोपहर बाद वे नौनगढ पंचायत पहुंचे। यहां मुखिया जूली देवी से मुलाकात की और पंचायत का भ्रमण किया। जनता और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे शहर के केआरके मैदान पहुंचे। यहां महिला कबड्डी फैंसी मैच का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कबड्डी प्रतियोगिता के बाद वे छोटी दुर्गा मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना की और पूजा समिति, समाजसेवी, युवा, व्यवसायियों से मुलाकात की। लखीसराय से अपने विशेष लगाव के कारण पूर्व आईपीएस व हिंद सेना चीफ शिवदीप लांडे शनिवार को लखीसराय जिला पहुंचे। दौरे की शुरुआत  विश्व प्रसिद्ध श्री अशोक धाम (श्री इंद्र दमनेश्वर महादेव) मंदिर पहुंचे व पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण हेतु कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed