फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :accused attack on father and son knife to oppose comment on girl taking tea

Bihar: मुजफ्फरपुर में युवतियों से छेड़खानी के विरोध पर चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 03:32 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 Aug 2025 03:32 PM IST
सार

Bihar: थाना प्रभारी विजय लक्ष्मी ने बताया कि चाकूबाजी की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :accused attack on father and son knife to oppose comment on girl taking tea
पिता पुत्र पर चाकू से हमला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमली चट्टी रोड स्थित जिला परिषद मार्केट के पास गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब दिनदहाड़े युवतियों से छेड़खानी के विरोध पर चाकूबाजी की घटना हो गई। इसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, जिला परिषद मार्केट के पास एक चाय दुकान पर कुछ युवतियां चाय पी रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। दुकान मालिक सुजीत कुमार ने इसका विरोध किया और मनचले को फटकार लगाई। इससे बौखलाए आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर सुजीत पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें:  'दो युवराज मतदाता सूची पर सवाल खड़े कर बिहारवासियों का अपमान कर रहे हैं', रविशंकर प्रसाद ने कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र को घायल होते देख पिता नंदकिशोर सिंह उसे बचाने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद ब्रह्मपुरा थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद कर लिया है। घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी विजय लक्ष्मी ने बताया कि चाकूबाजी की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed