Bihar: 'दो युवराज मतदाता सूची पर सवाल खड़े कर बिहारवासियों का अपमान कर रहे हैं', रविशंकर प्रसाद ने कसा तंज
Bihar: रविशंकर प्रसाद ने दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी माता जी, जिन्होंने गरीबी में संघर्ष करके बेटे को देश का प्रधानमंत्री बनाया, उनके बारे में अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करना अत्यंत शर्मनाक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनडीए के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जब जनता का समर्थन नहीं मिलता तो वह बेबुनियाद आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करता है।
प्रमुख नेताओं की मौजूदगी
बिहारशरीफ में आयोजित इस सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. संजय जायसवाल, बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, नीरज कुमार, कौशलेंद्र कुमार सहित कई एनडीए नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. सुनील कुमार के क्षेत्र में किया गया था। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला।
वोटर लिस्ट विवाद पर प्रतिक्रिया
रविशंकर प्रसाद ने वोटर लिस्ट को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि दोनों युवराज बार-बार मतदाता सूची पर सवाल खड़े कर बिहारवासियों का अपमान कर रहे हैं। बिहार के मतदाता लोकतंत्र को समझते हैं और उन्होंने नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी सहित एनडीए नेताओं को ईमानदारी से जिताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल जनता का विश्वास खो चुके हैं। उन्हें वोट नहीं मिलता, इसलिए वे तरह-तरह के झूठे आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी एनडीए को भारी बहुमत मिलेगा।
पढ़ें: मोतिहारी में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का जोरदार स्वागत, समर्थकों ने लगाए नारे
प्रधानमंत्री के विरुद्ध टिप्पणियों की निंदा
रविशंकर प्रसाद ने दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी माता जी, जिन्होंने गरीबी में संघर्ष करके बेटे को देश का प्रधानमंत्री बनाया, उनके बारे में अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करना अत्यंत शर्मनाक है।
राहुल गांधी से माफी की मांग
रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इस बयानबाजी पर माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी को माफी मांगनी चाहिए, लेकिन उनका अहंकार इतना है कि वे माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने इसे कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता बताया।
आगामी चुनावों पर भरोसा
कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए नेताओं ने भरोसा जताया कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों के आधार पर गठबंधन को जनता फिर से भारी बहुमत देगी। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं।