फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Murder in Love Affair: lover couple beaten to death with hammer in Motihari, girl's brother arrested

Murder in Love Affair: आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद प्रेमी युगल की हथौड़े से पीट कर हत्या, भाई गिरफ्तार

Fri, 11 Apr 2025 03:39 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 11 Apr 2025 03:39 PM IST
सार

Motihari News: मोतिहारी में एक प्रेमी युगल की पीट-पीट का हत्या कर देने का मामला सामने आया है। युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर लड़की के भाई ने हथौड़े से वार करके दोनों को मौत के घाट उतार दिया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Murder in Love Affair: lover couple beaten to death with hammer in Motihari, girl's brother arrested
पुलिस की गिरफ्त में मृतका का भाई (हत्यारोपी) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी जिले में एक प्रेमी युगल को उनके प्रेम की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। यह पूरा मामला केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव का है। जहां एक नाबालिग लड़की और युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने के बाद लड़की के परिजनों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान लड़की के भाई ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन

 
गांव में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस
शुक्रवार को जैसे ही इस दोहरे हत्याकांड की जानकारी गांव में फैली, त्रिलोकवा गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर केसरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव बरामद किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मुनीर आलम और थानाध्यक्ष उदय कुमार मौके पर कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: चलती ट्रेन के नीचे आई महिला, रेल पटरी पर कूदकर की खुदकुशी की कोशिश; लोको पायलट ने ऐसे बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतका नाबालिग थी, तो प्रेमी के पूर्व अपराधी होने का खुलासा
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान रघुनाथपुर पंचायत वार्ड-8 निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। वहीं, मृत युवती त्रिलोकवा गांव के अजय साह की 15 वर्षीय पुत्री थी, जो केसरिया हाई स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों ने जब दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, तो गुस्से में आकर बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक विकास कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में एक हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है।

 
हत्या के बाद खुद दी पुलिस को सूचना
घटना के बाद मृतका के परिजनों ने खुद ही पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी और शव पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में यह सामने आया है कि युवती के भाई अमन कुमार ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें- Bihar News:बिजली विभाग की लापरवाही से महिला की मौत, हाई वोल्टेज तार गिरने से हादसा; दो मवेशियों की भी गई जान
 
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक और युवती की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर भेजी गई थी। दोनों शव मृतका के घर से ही बरामद किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मृत युवक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed