फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Mahatma Gandhi's great grandson Tushar Gandhi was insulted, removed from the event venue during the padyatra

Bihar: महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी का अपमान, पदयात्रा के दौरान कार्यक्रम स्थल से हटाया गया

Sun, 13 Jul 2025 04:40 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मोतिहारी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 04:40 PM IST
सार

पश्चिम चंपारण के तुरकौलिया में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी के साथ कथित रूप से अपमानजनक व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। तुषार गांधी 12 जुलाई से चंपारण सत्याग्रह की याद में पदयात्रा कर रहे हैं और रविवार को तुरकौलिया के ऐतिहासिक नीम के पेड़ के पास पहुंचे थे।

विज्ञापन
Mahatma Gandhi's great grandson Tushar Gandhi was insulted, removed from the event venue during the padyatra
महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कर्मभूमि पर उनके प्रपौत्र तुषार गांधी का अपमान किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना पश्चिम चंपारण जिले के तुरकौलिया क्षेत्र की है, जहां तुषार गांधी को कार्यक्रम स्थल से जबरन हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, तुषार गांधी 12 जुलाई से चंपारण सत्याग्रह की याद में पश्चिम चंपारण से पदयात्रा पर निकले हैं। रविवार को वे अपनी यात्रा के क्रम में तुरकौलिया के ऐतिहासिक नीम के पेड़ के पास पहुंचे थे, जहां महात्मा गांधी ने कभी किसानों के हक में आवाज बुलंद की थी।लेकिन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही स्थानीय मुखिया विनय साह द्वारा उन्हें कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल,शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


इस घटना को लेकर तुषार गांधी ने गहरा आक्रोश जताया और कहा, "चंपारण में लोकतंत्र की हत्या हुई है।" उन्होंने यह भी कहा कि यह न सिर्फ उनका, बल्कि महात्मा गांधी की विरासत और विचारों का अपमान है। इस घटना के बाद मौके पर हल्का तनाव का माहौल भी बन गया। तुषार गांधी के समर्थकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed