Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :people returning home after visiting relatives meet accident father and son died

बिहार: एनएच-27 पर तेज रफ्तार का कहर, ऑटो-पिकअप की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत; आधा दर्जन घायल

Tue, 10 Nov 2026 03:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 03:47 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के गायघाट में एनएच-27 पर तेज रफ्तार ऑटो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी लोग दरभंगा से रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :people returning home after visiting relatives meet accident father and son died
भीषण सड़क दुर्घटना

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बेनीबाद ओपी अंतर्गत बरुआरी चौहान चौक के पास एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ऑटो और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पिकअप चालक को पकड़ लिया गया। मृतकों की पहचान रामपुर हरि थाना क्षेत्र निवासी रामश्रेष्ठ पासवान (करीब 70 वर्ष) और सुधीर कुमार (करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पिता-पुत्र थे।

विज्ञापन

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के धनसी नरमा गांव के सभी लोग दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के बसतवारा गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहे थे। सोमवार देर रात ऑटो में सवार सभी लोग अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर बिखर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई थी। इलाज के दौरान इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।



ये भी पढ़ें- बिहार: नक्सली हिंसा में टूटा था स्कूल, अब BBOSE से पढ़कर मैट्रिक पास करने वाली गांव की पहली बेटी बनी सपना

इस मामले में श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। मृतक दोनों आपस में पिता-पुत्र थे और जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। बेनीबाद थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के मामले में परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पिकअप चालक को पकड़ लिया है।

भीषण सड़क दुर्घटना

भीषण सड़क दुर्घटना

 

भीषण सड़क दुर्घटना

भीषण सड़क दुर्घटना

 

भीषण सड़क दुर्घटना

भीषण सड़क दुर्घटना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed