{"_id":"676d5941d905423a35048fea","slug":"mahakumbh-train-kumbhmela-special-train-will-run-between-kanyakumari-thiruvananthapuram-north-to-gaya-see-list-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh Train: कन्याकुमारी और तिरुवनन्तपुरम उत्तर से गया के बीच चलेगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh Train: कन्याकुमारी और तिरुवनन्तपुरम उत्तर से गया के बीच चलेगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट
Thu, 26 Dec 2024 06:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:55 PM IST
सार
महाकुंभ 2025 के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए कन्याकुमारी और तिरुवनन्तपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) से गया के मध्य कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे द्वारा महाकुंभ-2025 के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में तिरुवनन्तपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) और कन्याकुमारी से गया के मध्य साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हाजीपुर, सरस्वती चंद्र ने दी।
विज्ञापन
गाड़ी सं. 06005/06006 कन्याकुमारी-गया-कन्याकुमारी साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल- गाड़ी सं. 06005 कन्याकुमारी-गया कुंभ मेला स्पेशल 06 एवं 20 जनवरी, 2025 (सोमवार) को कन्याकुमारी से 20.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए गुरुवार को 01.30 बजे गया पहुंचेगी। यहां से वापसी में गाड़ी सं. 06006 गया-कन्याकुमारी कुंभ मेला स्पेशल 09 एवं 23 जनवरी, 2025 (गुरुवार) को गया से 23.55 बजे खुलकर रविवार को 03.50 बजे कन्याकुमारी पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन मदुरई, चेन्नई एगमोर, वारंगल, जबलपुर, कटनी, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन के रास्ते किया जाएगा।
विज्ञापन
गाड़ी सं. 06021/06022 तिरुवनन्तपुरम उत्तर (कोच्चुवेली)-गया-तिरुवनन्तपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) साप्ताहिक कुंभ मेला स्पेशल- गाड़ी सं. 06021 तिरुवनन्तपुरम उत्तर (कोच्चुवेली)-गया कुंभ मेला स्पेशल 07.01.2025, 21.01.2025 एवं 04.02.2025 (मंगलवार) को तिरुवनन्तपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) से 14.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए शुक्रवार को 01.30 बजे गया पहुंचेगी। यहां से वापसी में गाड़ी सं. 06022 गया-तिरुवनन्तपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) कुंभ मेला स्पेशल 10.01.2025, 24.01.2025 एवं 07.02.2025 (शुक्रवार) को गया से 23.55 बजे खुलकर सोमवार को 10.15 बजे तिरुवनन्तपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन एर्णाकुलम टाउन, कोयंबटुर, विजयवाड़ा, वारंगल, गोंदिया, जबलपुर, कटनी, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन के रास्ते किया जाएगा।
विज्ञापन
पटना से राजगीर, किऊल एवं गया के बीच पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
गाड़ी संख्या 03201 राजगीर-पटना फास्ट पैसेंजर स्पेशल का परिचालन दिनांक 31.12.2024 तक प्रतिदिन।
गाड़ी संख्या 03202 पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल का परिचालन दिनांक 31.12.2024 तक प्रतिदिन।
गाड़ी संख्या 03206 पटना-किउल फास्ट पैसेंजर स्पेशल का परिचालन दिनांक 31.12.2024 तक प्रतिदिन।
गाड़ी संख्या 03205 किउल-पटना फास्ट पैसेंजर स्पेशल का परिचालन दिनांक 31.12.2024 तक प्रतिदिन।
गाड़ी संख्या 03656 गया-पटना पैसेंजर स्पेशल का परिचालन दिनांक 31.12.2024 तक प्रतिदिन।
गाड़ी संख्या 03655 पटना-गया पैसेंजर स्पेशल का परिचालन दिनांक 31.12.2024 तक प्रतिदिन।
गाड़ी संख्या 03668 गया-पटना स्पेशल का परिचालन दिनांक 07.01.2025 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को।
गाड़ी संख्या 03667 पटना-गया स्पेशल का परिचालन दिनांक 07.01.2025 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को।