{"_id":"68254fa14ff7fad3020defd9","slug":"four-smugglers-arrested-with-brown-sugar-worth-one-crore-many-items-including-car-and-cash-recovered-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: एक करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कार-नकदी समेत कई सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: एक करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कार-नकदी समेत कई सामान बरामद
Thu, 15 May 2025 07:51 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 15 May 2025 07:51 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर जिला पुलिस ने एक किलोग्राम ब्राऊन शुगर जब्त किया है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए बताई गई है। इस दौरान में पुलिस ने चार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो ब्राउन शुगर जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनके पास से तीन लाख रुपये नकद, एक डिजिटल तराजू, स्विफ्ट डिजायर कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
यह पूरा मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस गश्त कर रही थी तभी जंक्शन के पास तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने जब उनसे सवाल किया तो वे सही जवाब नहीं दे पाए और भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया, लेकिन एक युवक भागने में सफल रहा। जब पकड़े गए युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास एक पैकेट मिला जिसमें कुछ पाउडर था। पूछने पर उन्होंने कहा कि यह सत्तू है, लेकिन पुलिस को शक हुआ। फिर DRI (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की मदद ली गई। जांच के बाद पता चला कि वह पाउडर ब्राउन शुगर है, जिसका वजन एक किलो है।
विज्ञापन
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी के निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र जय प्रकाश कुमार (23), मधुबन थाना क्षेत्र के योगेंद्र शर्मा के पुत्र मुकेश कुमार (25), बक्सर जिला के कृष्णा ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के राज नारायण राय के पुत्र अंकित कुमार और गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र के चतरु साह के पुत्र संतोष कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मणिपुर से ब्राउन शुगर लेकर मुजफ्फरपुर आए थे, और इससे पहले भी कई बार नशे की खेप ला चुके हैं। इस बार इनका प्लान गया में माल पहुंचाने का था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बहस के बाद युवक को किया छलनी, राजद विधायक सरकार पर भड़के
इस मामले पर डीएसपी टाउन वन सीमा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने एक किलो ब्राउन शुगर के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई ब्राउन शुगर की बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। उनके पास से तीन लाख रुपये नकद, एक कार, दो मोबाइल फोन और एक डिजिटल तराजू भी बरामद किया गया है। सभी आरोपी मणिपुर से ब्राउन शुगर की खेप लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। अब चारों को जेल भेजा जा रहा है।