Bihar News : बहस के बाद युवक को किया छलनी, राजद विधायक सरकार पर भड़के
Bihar : लोगों को लगा कि कुछ लड़के यूं ही एक दूसरे से बकवास किये जा रहे हैं। इतने में लगातार कई फायर हुए। फायर होते ही एक को छोड़कर सभी वहां से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने पर राजद विधायक वहां पहुंचे, फिर सरकार पर जमकर बोला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को दनादन तीन गोलियां मार दी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के तरबन्ना गांव की है। युवक की पहचान साहेबपुर कमाल निवासी नूर आलम के पुत्र इश्तियाक ( 25 ) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इश्तियाक अपने दोस्तों के साथ पचबीर बाजार से गांव की ओर लौट रहा था। रास्ते में तरबन्ना के पास कुछ युवकों से हंसी-मजाक में तीखी बहस हो गई है। बहस के दौरान बदमाशों ने इश्तियाक पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इश्तियाक को पेट और जांघ में तीन गोलियां लगी है। उसके दोस्तों ने उसे तुरंत साहेबपुर कमाल पीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया। बेगूसराय इलाज के लिए लाया गया। पर, हालत गंभीर होने पर उसे पटना हायर सेंटर भेज दिया गया।
यह खबर भी पढ़िए -http://India Pakistan : एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती की यह बात नहीं जानते होंगे आप! पिता और भाई ने खोला जीवन का राज
घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है
घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि तरबन्ना इलाके में दो समुदाय के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। यहां शराब, ताड़ी और जुए का अवैध धंधा भी होता रहता है। फिलहाल दबी जुबान में गोलीबारी की वजह भी इसी को माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : कारगिल में ड्यूटी के दौरान बिहार का एक और जवान शहीद, गांव में छाया मातम
बढ़ते क्राइम पर भड़के विधायक
साहेबपुर कमाल विधानसभा के विधायक सदानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव अस्पताल पहुंचकर जख्मी के परिजनों से मुलाक़ात की। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के द्वारा खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे हैं। घायल को पटना रेफर किया गया है। इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। साथ ही विधायक ने बिहार में बढ़ते अपराध पर सवाल भी उठाए। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार सोई हुई है और लोग डरे हुए हैं। सुबे के मुख्यमंत्री को इसकी चिंता नहीं है। सरकार सिर्फ प्रचार में व्यस्त है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.