{"_id":"67dfd2a6c561fb9e81094cce","slug":"election-2025-lalu-yadav-says-this-time-tejashwi-will-become-cm-of-bihar-kedar-prasad-yadav-fed-him-roti-saag-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: लालू ने कहा- इस बार बिहार का CM बनेगा तेजस्वी, अपने नेता को रोटी-साग खिलाकर क्या बोल गए केदार यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: लालू ने कहा- इस बार बिहार का CM बनेगा तेजस्वी, अपने नेता को रोटी-साग खिलाकर क्या बोल गए केदार यादव
Sun, 23 Mar 2025 02:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:51 PM IST
सार
Bihar Election 2025: लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि अब वक्त आ गया है कि सभी लोग चुनावी अभियान में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार तेजस्वी यादव ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे और जनता का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव (फाइल), अपने नेता का भव्य स्वागत करने पहुंचे राजद कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की सियासत में एक बार फिर गर्मजोशी लौट आई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव शनिवार को जब पटना से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए, तो वैशाली जिले के भगवानपुर में उनका भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उमड़े और राजद के वरिष्ठ नेता केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में जोरदार अभिनंदन किया गया।
यह भी पढ़ें- Bihar News:रोहिणी आचार्य बोलीं- बिहार में खून की होली अनवरत जारी है, यहां अपराधी ही हुक्मरान हैं
खास रही 'रोटी-साग' की मेहमाननवाजी
इस स्वागत में सबसे खास रहा लालू यादव के लिए तैयार किया गया पारंपरिक भोज, जिसमें मकई की रोटी, बथुआ का साग, लिट्टी और चोखा परोसा गया। केदार यादव ने इसे खास अपने घर पर बनवाया था। उन्होंने भावुक होकर कहा कि हम तो सुदामा हैं और आज कृष्ण भगवान (लालू यादव) ने हमारे हाथों से रोटी-साग खाया। इससे बड़ी खुशी मेरे जीवन में कुछ नहीं हो सकती।
विज्ञापन
तेजस्वी को बताया अगला मुख्यमंत्री
इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि अब वक्त आ गया है कि सभी लोग चुनावी अभियान में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार तेजस्वी यादव ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे और जनता का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राजद की नीतियों और जनहितकारी वादों को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।
घोषणापत्र के वादों को पहुंचाएं घर-घर
लालू यादव ने राजद के घोषणा पत्र का भी जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनते ही महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह सहायता दी जाएगी, गैस सिलेंडर ₹500 में मिलेगा, वृद्धा पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1500 कर दी जाएगी और बिजली फ्री यूनिट की सुविधा भी लागू होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाएं।
हर बार केदार यादव करते हैं स्वागत
बताया जाता है कि जब भी लालू यादव उत्तर बिहार की ओर यात्रा करते हैं, केदार यादव उनके लिए मनपसंद भोजन का विशेष इंतजाम करते हैं। कुछ दिनों पहले भी लालू यादव ने स्वयं फोन कर केदार यादव से लिट्टी-चोखा मंगवाया था, जिसे उन्होंने बड़े चाव से खाया था।
यह भी पढ़ें- Bihar News:जीतन राम मांझी बोले- मेरा जन्म उस परिवार में हुआ, जहां बचपन में रामायण पढ़ने का मौका नहीं मिला
लालू यादव के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
भगवानपुर में फूल-मालाओं से लदे कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ अपने नेता का स्वागत किया। इस आयोजन ने यह संकेत भी दे दिया कि आगामी चुनाव से पहले राजद ने अपनी जमीन मजबूत करना शुरू कर दिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन