फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: RJD leader Rohini Acharya targeted CM Nitish Kumar: Crime in Bihar, NDA, Bihar Police

Bihar News: रोहिणी आचार्य बोलीं- बिहार में खून की होली अनवरत जारी है, यहां अपराधी ही हुक्मरान हैं

Sun, 23 Mar 2025 09:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 23 Mar 2025 09:56 AM IST
सार

रोहिणी आचार्य ने कहा कि पूरी दुनिया में इस समय चर्चा का विषय बन गया है कि "पूरे बिहार में भय का माहौल है और सर्वत्र हाहाकार है।" आम नागरिक से लेकर खास तक कोई भी सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
Bihar News: RJD leader Rohini Acharya targeted CM Nitish Kumar: Crime in Bihar, NDA, Bihar Police
रोहिणी आचार्य - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेत्री रोहिणी आचार्य ने बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) वाली सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रंगों की होली तो खत्म हो चुकी है, लेकिन बिहार में खून की होली अनवरत जारी है। रोहिणी ने प्रदेश की अराजक स्थिति को मुख्यमंत्री के 'होशो-हवास में न होने' से जोड़ा है। उनका कहना है कि वर्तमान बिहार की दुःखद हकीकत यह है कि "यहां अपराधी ही हुक्मरान हैं।" हत्या, लूट, डकैती और गोलीबारी की घटनाओं से समाचार पत्रों के पन्ने रोज भरे रहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं की बदजुबानी और झूठ बोलने की कला में कोई कमी नहीं आई है।

विज्ञापन

आम नागरिक से लेकर खास तक कोई भी सुरक्षित नहीं
उन्होंने आगे कहा कि अपराध का तांडव सरकार के सामने है, लेकिन यह सब देख कर भी सरकार नतमस्तक है। रोहिणी आचार्य ने यह भी उल्लेख किया कि पूरी दुनिया में इस समय चर्चा का विषय बन गया है कि "पूरे बिहार में भय का माहौल है और सर्वत्र हाहाकार है।" आम नागरिक से लेकर खास तक कोई भी सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार में बैठे लोगों की बेशर्मी भरी दलीलें यह हैं
रोहिणी आचार्य ने कहा कि इसके बावजूद, सरकार में बैठे लोगों की बेशर्मी भरी दलीलें हैं कि "यहां कानून का राज है और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर है।" यह स्थिति बिहार की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठाती है और विपक्ष के लिए यह एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। 

यह भी पढ़ें: बिहार में भीषण सड़क हादसा; बारात से लौट रही गाड़ी का टायर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed