फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News : Police raided the house of a suspect arrested from Patna airport and recovered money and weapons

Bihar News : पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार संदिग्ध के घर पर पुलिस ने की छापेमारी, मौके से कैश और हथियार बरामद

Sun, 28 Sep 2025 07:36 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Sep 2025 07:36 PM IST
सार

Vaishali News : पटना में पाकिस्तान के एक झंडे के फोटो के साथ गिरफ्तार संदिग्ध के घर पर पुलिस ने छापेमारी की है। इस बीच भारी मात्रा में कैश और हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने संदिग्ध के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bihar News : Police raided the house of a suspect arrested from Patna airport and recovered money and weapons
पटना में गिरफ्तार संदिग्ध

विस्तार

वैशाली जिले के सराय थाना की पुलिस ने पटना एयरपोर्ट थाना की मदद से सिसौनी प्रबोधी गांव में एक घर में छापेमारी कर, अवैध हथियार और नगद 5 लाख 2 हजार रुपये बरामद किए। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति संतोष कुमार शर्मा के घर से पुलिस ने एक पिस्टल, काला रंग का रायफल जैसा हथियार, देशी बंदूक जैसी एयर गन और नगद 5,02,000 रुपये बरामद किए। इसके अलावा घर में मौजूद उसके पुत्र शिवम कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि सराय थाना की पुलिस और एअरपोर्ट थाना के अधिकारियों ने सूचना मिलने के बाद संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी के दौरान शिवम कुमार और संतोष कुमार हथियार छुपाने की कोशिश कर रहे थे। तलाशी के दौरान सभी अवैध हथियार और नगदी बरामद की गई।
विज्ञापन


कोई कागजात या अनुमति पत्र नहीं
संतोष कुमार शर्मा ने पूछताछ में बताया कि यह हथियार उसके पुत्र शिवम कुमार ने इंडियन नेवी में नौकरी करते हुए अपने घर लाकर रखे थे। वहीं, बरामद नगदी के संबंध में संतोष कुमार ने अभी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया और कहा कि बाद में स्पष्ट करेंगे। बरामद शस्त्रों के पास कोई कागजात या अनुमति पत्र नहीं थे। पुलिस ने अवैध हथियार और नगद रखने के आरोप में संतोष कुमार शर्मा और शिवम कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News:   बिहार में गिरा निर्माणाधीन फ्लाईओवर, छह मजदूर घायल; ढलाई का काम चल रहा था, अचानक ऐसा हुआ

कोई कागजात या अनुमति पत्र नहीं
जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार पटना एयरपोर्ट पर पुलिस ने शिवम कुमार को फर्जी गृह मंत्रालय का आईकार्ड और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया था। उनके पास से मोबाइल, मोटरसाइकिल की चाबी, फर्जी प्रमाण पत्र और पाकिस्तानी झंडा लिए कई व्यक्तियों की तस्वीरें बरामद हुई थीं। जांच में पता चला कि फर्जी प्रमाण पत्र पर इंडियन मुजाहिद्दीन जम्मू-कश्मीर का नाम लिखा था।

ये भी पढ़ें- Bihar: बिहार को मिलेगी सात ट्रेनों की सौगात, इनमें तीन अमृत भारत भी शामिल; जानिए कहां से चलेंगी यह ट्रेनें


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed