Bihar: आज बिहार को मिलेगी सात ट्रेनों की सौगात, इनमें तीन अमृत भारत भी शामिल; जानिए कहां से चलेंगी यह ट्रेनें
News: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी यह ट्रेनें बिहार को देश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर उत्तर भारत और दक्षिण भारत से तेज और सुगम कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। इनके संचालन से राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा और पर्यटन, व्यापार तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार को सात ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। इनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। सम्राट चौधरी 29 सितंबर को पटना जंक्शन से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों में पटना-बक्सर, झाझा-दानापुर, पटना-इसलामपुर तथा शेखपुरा-बरबीघा के रास्ते नवादा से पटना के लिए पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शेखपुरा-बरबीघा-बिहार शरीफ के रास्ते नवादा से पटना के लिए पैसेंजर ट्रेन के चालू हो जाने से बरबीघा-अस्थावां-बिहार शरीफ रेलखंड पर (जिसका पिछले दिनों सीआरएस निरीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। ट्रेनों के परिचालन का इस क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना सपना पूरा हो जाएगा। पटना-इसलामपुर पैसेंजर एवं नवादा-पटना पैसेंजर का परिचालन नई लाइन जट डुमरी-फाजिलचक-तोपसरथुआ-दनियावां के रास्ते किया जाएगा। इससे इस क्षेत्र लोगों को भी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
आनंद विहार टर्मिनल के मध्य अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे
बिहार को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। उपमुख्यमंत्री तीन अमृत भारत एक्सप्रेस-मुजफ्फरपुर से हैदाराबाद के समीप चर्लपल्ली के मध्य, दरभंगा से अजमेर के समीप मदार जं. के मध्य तथा छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के मध्य अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। मुजफ्फरपुर से चर्लपल्ली के चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से दक्षिण भारत के लिए पहली अमृत भारत ट्रेन होगी जबकि छपरा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार से दिल्ली के लिए छठी अमृत भारत ट्रेन होगी। यह अत्याधुनिक स्वदेशी ट्रेन यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव देगी।
तीन नई अमृत भारत ट्रेनों के शुरू होने से राज्य की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी
भारतीय रेलवे द्वारा विकसित अमृत भारत एक्सप्रेस आज देश की रेलवे प्रणाली के आधुनिकीकरण की मिसाल बन चुकी है। यह ट्रेन सिर्फ एक तेज़ और किफायती यात्रा का विकल्प नहीं है, बल्कि इसमें सेमी-ऑटोमेटिक कपलर, फायर डिटेक्शन सिस्टम, सील्ड गैंगवे, और टॉकबैक यूनिट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। पहली बार नॉन-एसी कोच में भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्नत तकनीक अपनाई गई है। इससे पहले बिहार को 10 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा मिल रही है और अब इन तीन नई अमृत भारत ट्रेनों के शुरू होने से राज्य की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। यह विकसित बिहार से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Bihar News : '2005 से पहले भय का माहौल था, आज शांति और विकास है', सीएम नीतीश ने रोजगार को लेकर किया बड़ा बयान
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संक्षिप्त विवरण
- गाड़ी सं. 15293/15294 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्लीा-मुजफ्फरपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्ताहिक) - यह एक्सप्रेस हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्ससर, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, काजीपेट के रास्ते चलायी जाएगी।
- गाड़ी सं. 19623/19624 मदार-दरभंगा-मदार अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्ताहिक)- यह एक्सप्रेस कमतौल, सीतामढ़ी, रक्सौाल, नरकटियागंज, गोरखपुर, गोमतीनगर, कानपुर, टुंडला, जयपुर के रास्ते चलायी जाएगी ।
- गाड़ी सं. 15133/15134 छपरा-आनंद विहार-छपरा अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्तााह में दो दिन)- यह एक्सप्रेस सीवान, थावे, कप्ताजनगंज, गोरखपुर, बस्तीु, गोंडा, ऐशबाग (लखनऊ), कानुपर के रास्ते चलायी जाएगी ।
पैसेंजर ट्रेनों का संक्षिप्त विवरण...
- गाड़ी सं. 75271/75272 नवादा-पटना-नवादा डेमू पैसेंजर - यह पैसेंजर शेखपुरा, बरबीघा, अस्थाववां, बिहार शरीफ, नुरसराय, दनियावां, तोप सरथुआ, फाजिलचक, जटडुमारी, पुनपुन के रास्तें रविवार को छोड़कर सप्तानह में छह दिन चलायी जाएगी।
- गाड़ी सं. 75273/75274 इसलामपुर-पटना-इसलामपुर डेमू पैसेंजर - यह पैसेंजर पुनपुर, जटडुमरी, फाजिलचक, तोप सरथुआ, दनियावां, हिलसा के रास्तेच रविवार को छोड़कर सप्ताडह में छह दिन चलायी जाएगी ।
- गाड़ी सं. 53201/53202 पटना-बक्स र-पटना फास्टा पैसेंजर - यह पैसेंजर दानापुर, आरा के रास्ते/ रविवार को छोड़कर सप्ता ह में छह दिन चलायी जाएगी ।
- गाड़ी सं. 53203/53204 झाझा-दानापुर-झाझा फास्टे पैसेंजर - यह पैसेंजर जमुई, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा के रास्तेै रविवार को छोड़कर सप्ताुह में छह दिन चलायी जाएगी ।