फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Under-construction railway overbridge collapses in Bihar, injuring six workers; Nalanda News

Bihar News:  बिहार में गिरा निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज, छह मजदूर घायल; ढलाई का काम चल रहा था, अचानक ऐसा हुआ

Sun, 28 Sep 2025 06:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 28 Sep 2025 06:59 PM IST
सार

बिहार में पुलों की गुणवत्ता पर विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहता है। आज नालंदा में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने फिर से कई सवाल खड़े कर दिए। हादसे में छह मजदूर घायल हुए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar News: Under-construction railway overbridge collapses in Bihar, injuring six workers; Nalanda News
नालंदा में गिरा आरओबी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के हरनौत में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें छह मजबूर घायल हो गए। घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हरनौत बाजार से रेल कारखाना तक बन रहा रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) ढलाई के दौरान अचानक धराशायी हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोग आरओबी की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। मामले में साइट इंचार्ज अभिषेक ने बताया कि जैक स्लिप करने की वजह से यह हादसा हुआ है। वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार दोपहर करीब चार बजे आरपीएस कॉलेज के सामने निर्माणाधीन आरओबी की ऊपरी सतह का कंक्रीट ढलाई कार्य चल रहा था। दर्जनों मजदूर और तकनीकी स्टाफ पुल पर काम में व्यस्त थे जब अचानक नीचे का सपोर्ट सिस्टम और सेटिंग पाइप धंसने लगे। मजदूर कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पूरा आरओबी धड़ाम की आवाज के साथ नीचे गिर गया।  हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायल मजदूरों को कल्याण विघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


बिहार को मिलेगी सात ट्रेनों की सौगात, इनमें तीन अमृत भारत भी शामिल; जानिए कहां से चलेंगी यह ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Under-construction railway overbridge collapses in Bihar, injuring six workers; Nalanda News
हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

लोगों का आरोप- मानकों के अनुसार नहीं हो रहा था निर्माण
स्थानीय निवासियों ने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुल का निर्माण शुरू से ही मानकों के अनुसार नहीं हो रहा था। जमीन के अंदर पाया (पिलर) का निर्माण भी कई जगहों पर गलत तरीके से किया गया है। राहगीरों के लिए अस्थायी रास्ते का भी उचित प्रबंध नहीं किया गया था, जिससे पहले भी छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती थीं। थाना प्रभारी अमरदीप कुमार ने कहा कि ढलाई कार्य के दौरान पुल गिरने से छह मजदूर घायल हुए हैं। सभी घायलों का उचित इलाज कराया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

66 करोड़ रुपये की लागत निर्माण कार्य
रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण 66 करोड़ रुपये की लागत से की जा रही है। जिसकी लंबाई 1332 मी. है। आरओबी का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य टेंडर बाबा हंस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड पटना के द्वारा कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed