Bihar News: हाजीपुर में बस से आए दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, STF और SNCB की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा
Hajipur News: हाजीपुर में STF नारकोटिक्स सेल और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना की संयुक्त कार्रवाई में बस से मुजफ्फरपुर से आए दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार किए गए। तलाशी में हेरोइन जैसा पाउडर, नकद राशि और मोबाइल बरामद हुआ।
विस्तार
हाजीपुर में विशेष कार्य बल के नारकोटिक्स सेल और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना ने संयुक्त कार्रवाई में दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों मुजफ्फरपुर से बस द्वारा हाजीपुर पहुंचे थे और बिदुपुर की ओर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान एसटीएफ के नारकोटिक्स सेल और एसएनसीबी पटना को सूचना मिली कि दो व्यक्ति मुजफ्फरपुर से बस से हाजीपुर की ओर आ रहे हैं। उनके पास हेरोइन जैसा मादक पदार्थ है और वह ओम साई पेट्रोल पंप के पास उतरकर बिदुपुर की ओर जाने वाले हैं। इस सूचना के बाद वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया।
पुलिस गश्ती दल को इलेक्ट्रॉनिक तराजू लाने के निर्देश दिए गए जबकि हाजीपुर अनुमंडल पदाधिकारी से एक मजिस्ट्रेट भेजने का अनुरोध किया गया। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम पटना की ओर जाने वाली एनएच-19 पर स्थित मारुति सुजुकी शोरूम के सामने पहुंची।
इसी दौरान एक बस वहां रुकी और उसमें से दो व्यक्ति उतरे। पुलिस बल को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसी बीच, गश्ती दल के साथ राजस्व कर्मचारी सदर कुंदन कुमार मजिस्ट्रेट के रूप में इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ मौके पर पहुंचे।
पूछताछ में पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपनी पहचान बताया बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन निवासी चंद्रदीप सिंह के पुत्र मुनचुन कुमारके रूप में हुआ तो दुसरा महनार थाना क्षेत्र के इसाकपुर गांव निवासी सुबोध साहके पुत्र किशन कुमार के रूप में हुआ है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: सरफुद्दीनपुर बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई
राजस्व कर्मचारी सदर कुंदन कुमार की उपस्थिति में दोनों व्यक्तियों को नोटिस की एक-एक प्रति देकर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मुनचुन कुमार के जैकेट के अंदर से विभिन्न रंगों के साबुनदानी जैसे 10 डिब्बे बरामद हुए। इन डिब्बों को खोलने पर उनके अंदर सफेद रंग की पन्नी में हेरोइन जैसा पाउडर पाया गया।
इसके अतिरिक्त मुनचुन कुमार के पास से मोबाइल फोन और 20 रुपये के सत्ताईस नोट तथा 100 रुपये का एक नोट सहित कुल नकद राशि भी बरामद हुई। वहीं, पुलिस नेटवर्क को खंगालने में लगी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.