फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Eight second video exposed prohibition of liquor in Bihar, liquor bottles looted on road

Bihar News: आठ सेकेंड के वीडियो ने खोली बिहार में शराबबंदी की पोल, सड़क पर मची शराब के लिए लूटमार

Sun, 31 Aug 2025 05:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 31 Aug 2025 05:40 PM IST
सार

Bihar Liquor Ban: वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह लोग दिनदहाड़े सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को लूट रहे हैं। कोई दो बोतल उठा रहा है, कोई चार बोतल, तो कोई अपनी जेब में जितना समा सके उतनी शराब भर ले जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Eight second video exposed prohibition of liquor in Bihar, liquor bottles looted on road
सड़क पर शराब लूटते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन हालात यह साबित कर रहे हैं कि शराबबंदी सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई है। पुलिस और उत्पाद विभाग की बड़ी फौज के बावजूद शराब का कारोबार न केवल जारी है बल्कि तेजी से फल-फूल रहा है। इसका ताजा उदाहरण जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक आठ सेकेंड का वीडियो शराबबंदी की हकीकत को उजागर कर रहा है।

विज्ञापन

 
दिनदहाड़े सड़क पर लूटी गई शराब की बोतलें
सामने आए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह लोग दिनदहाड़े सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को लूट रहे हैं। कोई दो बोतल उठा रहा है, कोई चार बोतल, तो कोई अपनी जेब में जितना समा सके उतनी शराब भर ले जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस लूट में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। तीन से चार महिलाएं भी शराब की बोतलें उठाकर ले जाती हुई वीडियो में साफ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election : पहली बार तेज प्रताप यादव 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' का नारा सुनकर भड़के; कह दीं ये बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस को देखते ही तस्कर बोरे और बाइक छोड़कर भागा
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम की है। सुरसंड थाना पुलिस जब संध्या गश्ती पर निकली और रामबाग के पास एनएच-227 पर पहुंची, तभी नेपाल से एक बाइक पर शराब लाने वाला तस्कर पुलिस की नजर में आ गया। पुलिस को देखते ही तस्कर घबरा गया और उसकी बाइक से शराब से भरा एक बोरा गिर गया। थोड़ी दूरी पर उसने दूसरा बोरा और बाइक भी छोड़ दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और शराब की बोतलें लूटने लगे।

 
600 बोतल शराब और बाइक जब्त
लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचे हुए बोरे व बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि मौके से 300 एमएल की कुल 600 बोतल देशी शराब और एक बाइक बरामद की गई है। जबकि तस्कर पुलिस गश्ती वाहन को देखते ही भागने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें- Bihar Police: सीवान में कुख्यात अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; फायरिंग कर भाग रहा था
 
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक हीरालाल पासवान के नेतृत्व में कार्रवाई की गई और जब्त शराब व बाइक को थाने लाया गया। अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed