{"_id":"68b3d832a9b084b27c07bf73","slug":"bihar-police-police-encounter-with-notorious-criminal-dharmendra-yadav-shot-in-the-leg-firing-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police: सीवान में कुख्यात अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; फायरिंग कर भाग रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police: सीवान में कुख्यात अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; फायरिंग कर भाग रहा था
Sun, 31 Aug 2025 10:35 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:35 AM IST
सार
सीवान पुलिस का कहना है कि कुख्यात की तलाश पिछले कई महीने से चल रही थी। पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने गई थी लेकिन वह फायरिंग कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई के दौरान उसे पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीवान जिले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी धर्मेंद्र यादव के साथ मुठभेड़ में बड़ी कार्रवाई की है। सीवान की विशेष जांच दल (एसआईटी) और भगवानपुर हाट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मतनपुरा गांव में यह ऑपरेशन चलाया। इस दौरान धर्मेंद्र यादव के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी धर्मेंद्र यादव मतनपुरा गांव में छिपा हुआ है। इसके आधार पर एसआईटी और भगवानपुर हाट थाना पुलिस की टीम ने गांव में छापेमारी की।
विज्ञापन
इधर, पुलिस को देखते ही धर्मेंद्र ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें धर्मेंद्र के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की।
विज्ञापन
Bihar Election : पहली बार तेज प्रताप यादव 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' का नारा सुनकर भड़के; कह दीं ये बातें
विज्ञापन
कुख्यात पर कई आपराधिक मामले दर्ज
धर्मेंद्र यादव लंबे समय से पुलिस के लिए वांछित था। उस पर सीवान जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी और स्थानीय पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाती है। पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और धर्मेंद्र के सहयोगियों की तलाश जारी है।