फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Band Security Tightened Across State Police Deployed from Gandhi Setu to Vaishali

Bihar: नीट धांधली के विरोध में बिहार बंद, सुरक्षा व्यवस्था सख्त; वैशाली में गांधी सेतु से शहर तक पुलिस तैनात

Sat, 25 Jul 2026 12:08 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 12:08 PM IST
सार

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आहूत बिहार बंद के मद्देनजर वैशाली जिले के हाजीपुर समेत विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने, अफवाहों से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
Bihar Band Security Tightened Across State Police Deployed from Gandhi Setu to Vaishali
हाजीपुर के रामआशीष चौक पर पुलिस बल तैनात - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली और पटना में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा आहूत बिहार बंद के मद्देनजर वैशाली जिले के हाजीपुर शहर सहित विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। शनिवार सुबह से ही सदर एसडीओ राम बाबू बैठा, सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार तथा विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण करते रहे। शहर के गांधी चौक, रामाशीष चौक, पासवान चौक और महात्मा गांधी सेतु (जढ़ुआ) सहित कई संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


बंद के आह्वान को देखते हुए बढ़ाई गई व्यापक सुरक्षा
एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि विभिन्न संगठनों द्वारा बिहार बंद के आह्वान को देखते हुए शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी बिहार बंद का आह्वान किया गया था। एहतियात के तौर पर शहर और महात्मा गांधी सेतु सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। फिलहाल किसी भी संगठन द्वारा जबरन बंद कराने की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं तथा आम नागरिकों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि सभी लोग अपनी बात लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से रखें तथा किसी भी प्रकार की हिंसा, अफवाह या कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहें।
विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा, जनजीवन की सामान्य व्यवस्था और आवश्यक सेवाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करना है। लोगों से संयम और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से करें। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी वैध निर्देशों का पालन करें। यदि प्रदर्शन के लिए कोई निर्धारित स्थान और समय तय किया गया हो, तो उसका पालन करें। इसके अलावा एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन और अन्य आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में बाधा न डालें। सार्वजनिक और निजी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करें तथा प्रदर्शन स्थल पर स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। किसी भी समाचार या संदेश को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और चिकित्सा दल से तत्काल सहायता प्राप्त करें।


ये भी पढ़ें-  15 साल पहले पिता को खोया, अब विदेश में थम गईं बेटे की सांसें; दो महीने बाद पहुंचा पार्थिव शरीर

प्रदर्शन के दौरान क्या न करें
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे हिंसा, तोड़फोड़, आगजनी या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल न हों। एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन और अन्य आवश्यक सेवाओं के मार्ग में बाधा उत्पन्न न करें। सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। साथ ही किसी भी प्रकार के हथियार, ज्वलनशील पदार्थ या खतरनाक वस्तु अपने साथ न रखें। अफवाह, भ्रामक सूचना या भड़काऊ सामग्री का प्रसार न करें। किसी व्यक्ति, समुदाय या प्रशासनिक अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार या टकराव से बचें। सड़क, रेलवे ट्रैक या अन्य आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं को बाधित न करें। नशे की हालत में प्रदर्शन में शामिल न हों तथा प्रशासन और पुलिस द्वारा दिए गए वैध निर्देशों का पालन करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed