{"_id":"67d7b8d3efa7d1e8030bd449","slug":"bihar-miscreants-opened-fire-in-sahebganj-market-in-muzaffarpur-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: साहेबगंज बाजार में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक हुआ घायल; इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: साहेबगंज बाजार में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक हुआ घायल; इलाके में सनसनी
Mon, 17 Mar 2025 11:23 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:23 AM IST
सार
Bihar: साहेबगंज थाना क्षेत्र के साहेबगंज बाजार में यूट्यूबर और कॉमेडियन सैफुल अंसारी के घर के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी।
विज्ञापन
ताबड़तोड़ फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज बाजार में सोमवार सुबह बदमाशों ने तांडव मचाया। बाइक सवार दो अपराधियों ने पूरे बाजार में घूम-घूमकर कई राउंड फायरिंग की। इसी दौरान वे एक यूट्यूबर के घर के दरवाजे पर चढ़कर गोलियां बरसाने लगे। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। भागने के दौरान बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
क्या है मामला?
साहेबगंज थाना क्षेत्र के साहेबगंज बाजार में यूट्यूबर और कॉमेडियन सैफुल अंसारी के घर के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्होंने घर के नीचे दुकान पर भी गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे, जिससे घबराकर अपराधी बाइक से भाग निकले। भागते वक्त उन्होंने एक शख्स को भी गोली मार दी।
ये भी पढ़ें: आवारा कुत्तों ने एक ही दिन में छह बकरियों को नोच-नोच कर मार डाला, लोगों में दहशत
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।