फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: 'Crowd gathers only when Rahul Gandhi calls for a rally', Union Minister Chirag Paswan takes a jibe

Bihar: 'राहुल गांधी की सभा में बुलाने पर ही जुटती है भीड़', केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कसा तंज; जानें

Thu, 04 Sep 2025 07:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Sep 2025 07:50 PM IST
सार

Bihar Politics: चिराग पासवान ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में और एनडीए नेताओं की सभाओं में जनता खुद से उमड़कर आती है, जबकि राहुल गांधी की सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए लोगों को बुलाना पड़ता है।

विज्ञापन
Bihar: 'Crowd gathers only when Rahul Gandhi calls for a rally', Union Minister Chirag Paswan takes a jibe
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने वैशाली जिले के राजापाकर में आयोजित सभा के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की राजनीति विरोधाभासों से भरी हुई है। पहले वे वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाते हैं, और जब उसे ठीक किया जाता है, तो उस पर भी सवाल उठाते हैं। ऐसा नहीं चल सकता कि चिट भी मेरी और पट भी मेरी।

विज्ञापन

चिराग ने कहा कि विपक्षी पार्टियां भाषा की मर्यादा तोड़ रही हैं। एक व्यक्ति को टारगेट करते-करते पूरा समुदाय निशाने पर आ जाता है, जो गलत है। प्रधानमंत्री के लिए “वोट चोर” जैसे शब्दों का प्रयोग करना अमर्यादित राजनीति की निशानी है। हाल ही में प्रधानमंत्री की मां के बारे में जिस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री को चोर कहें या तलाक जैसे निजी मुद्दों पर टिप्पणी करें, यह उचित नहीं है। असहमति अपनी जगह है, लेकिन प्रधानमंत्री उनसे उम्र में बड़े हैं। भारतीय संस्कृति में हम बच्चों से भी आदर के साथ ‘आप’ कहकर बात करते हैं, नेताओं को तो और संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

विज्ञापन


पढे़ं: चुनाव से पहले खगड़िया पुलिस का 'ट्रिपल एक्शन', हथियार, शराब और तस्करों पर एक साथ बड़ी चोट; जानें कैसे

विज्ञापन
विज्ञापन

चिराग पासवान ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में और एनडीए नेताओं की सभाओं में जनता खुद से उमड़कर आती है, जबकि राहुल गांधी की सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए लोगों को बुलाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने अपना मन बना लिया है और यह हालिया उपचुनाव के नतीजों से साफ दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार बंद के बावजूद मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री की सभा में भारी भीड़ उमड़ी, जो यह बताने के लिए काफी है कि जनता एनडीए के साथ है। चिराग ने स्पष्ट कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed