फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Khagaria Police launched special campaign to conduct the assembly elections in fair and peaceful manner

Bihar: चुनाव से पहले खगड़िया पुलिस का 'ट्रिपल एक्शन', हथियार, शराब और तस्करों पर एक साथ बड़ी चोट; जानें कैसे

Thu, 04 Sep 2025 07:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Sep 2025 07:30 PM IST
सार

Bihar: एसएसपी सह सदर डीएसी-1 मुकुल कुमार रंजन के नेतृत्व में मानसी थाना और डीआईयू की संयुक्त टीम ने एनएच-31 ढाला के पास घेराबंदी कर हथियार तस्कर सोनू कुमार को पकड़ा। उसकी तलाशी में 5 देसी कट्टे और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। आगे और भी कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
Bihar: Khagaria Police launched special campaign to conduct the assembly elections in fair and peaceful manner
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए खगड़िया पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ा है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में एक ही दिन में तीन बड़ी कार्रवाइयाँ की गईं, जिनसे जिले के आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। इन कार्रवाइयों में मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़, एक बड़े हथियार तस्कर की गिरफ्तारी और 700 लीटर से अधिक विदेशी शराब की जब्ती शामिल है।

विज्ञापन

मिनी गन फैक्टरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
गोगरी थाना क्षेत्र के मुसकीपुर वार्ड-33 में पुलिस को अवैध हथियार बनाने की सूचना मिली। इसके बाद गोगरी डीएसपी रमेश कुमार के नेतृत्व में गोगरी थाना डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। मौके से मिनी गन फैक्टरी का खुलासा हुआ और दो आरोपी मोहम्मद इश्तेखार उर्फ राहुल और मोहम्मद शमस परवेज आलम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वहां से अर्धनिर्मित हथियार, निर्माण सामग्री और कारतूस बरामद किए। दोनों आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रह चुके हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:  'वोटर अधिकार यात्रा का संदेश हर बूथ तक पहुंचाएं', सीवान में बोले भाकपा-माले के महासचिव दीपांकर

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार तस्कर धराया, 5 कट्टे बरामद
इसी क्रम में एसएसपी सह सदर डीएसी-1 मुकुल कुमार रंजन के नेतृत्व में मानसी थाना और डीआईयू की संयुक्त टीम ने एनएच-31 ढाला के पास घेराबंदी कर हथियार तस्कर सोनू कुमार को पकड़ा। उसकी तलाशी में 5 देसी कट्टे और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, सोनू जिले और आसपास के अपराधियों को हथियार सप्लाई करता था। उसकी गिरफ्तारी से कई आपराधिक मामलों के खुलासे की उम्मीद है।

700 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त
वहीं, पसराहा थाना क्षेत्र के भोरकाठ नवटोलिया पुलिया के पास पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप से 700.2 लीटर विदेशी शराब जब्त की। आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में पसराहा थाना कांड संख्या 206/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस की इन लगातार और प्रभावी कार्रवाइयों से अपराधियों और तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि चुनाव के मद्देनज़र जिले में विधि-व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों पर पूरी तरह नकेल कसी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed