फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Land dispute in Vaishali takes criminal turn accused of threatening murder for not paying Rs 20 lakh ransom

Bihar News: वैशाली में जमीनी विवाद ने लिया आपराधिक मोड़, 20 लाख की रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी का आरोप

Thu, 29 Jan 2026 07:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 07:54 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में 20 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Land dispute in Vaishali takes criminal turn accused of threatening murder for not paying Rs 20 lakh ransom
घटना की जानकारी देते DSP - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज, मारपीट और रंगदारी की मांग के साथ हत्या की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मझौली गांव निवासी स्वर्गीय मोहम्मद इसराइल खां के पुत्र उमर हयात अहमद खान ने बेलसर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता के नाम दर्ज जमीन पर उनका पूर्व से दखल-कब्जा चला आ रहा है। उन्होंने बताया कि खाता संख्या 62 के खेसरा संख्या 2155 रकबा 26 डी और खाता संख्या 64 के खेसरा संख्या 2158 रकबा 10 डी की भूमि पर उन्होंने गेहूं की फसल लगा रखी है।
विज्ञापन

 
सिंचाई के दौरान हथियारबंद होकर पहुंचे आरोपी
प्राथमिकी के अनुसार, 23 जनवरी की शाम करीब 4:30 बजे उमर हयात अहमद खान अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान महत्ताव अहमद खां, हसन जहांगीर, मो. युसूफ सहित अन्य अज्ञात लोग वहां पहुंचे और जमीन के केवाला कराने का दबाव बनाया। आरोप है कि जमीन केवाला नहीं करने पर 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई और नहीं देने पर हत्या कर शव गायब करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हथियारों के बल पर जान से मारने की धमकी
पीड़ित का आरोप है कि महत्ताव अहमद खां के हाथ में पिस्टल, हसन जहांगीर के हाथ में राइफल, मो. युसूफ के हाथ में धारदार छुरा और अन्य लोगों के हाथ में हॉकी स्टिक थी। सभी ने हथियार तानकर धमकाया, जिसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहे।

पढ़ें- Bihar News: पति के घर लौटने पर बंद मिला दरवाजा और पंखे से लटका पत्नी का शव, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

 
पीड़ितों में भय का माहौल
प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व से हत्या, लूट, अपहरण और अन्य संगीन मामलों में विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि भय के कारण वह अपने घर पर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं।
 
इस मामले में सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed