फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News: Body of newly married woman found hanging from noose, marriage took place just 2 months ago

Bihar News: पति के घर लौटने पर बंद मिला दरवाजा और पंखे से लटका पत्नी का शव, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

Thu, 29 Jan 2026 07:12 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 07:12 PM IST
सार

Darbhanga News: दरभंगा में दो महीने पहले ब्याही गई नवविवाहिता प्रियांशु कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ड्यूटी पर था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल आवेदन नहीं मिला है, जांच जारी है।

विज्ञापन
Darbhanga News: Body of newly married woman found hanging from noose, marriage took place just 2 months ago
मृतका प्रियांशु कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दरभंगा जिले के एपीएम थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में एक नवविवाहिता की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। महज दो महीने पहले ब्याही गई दुल्हन ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रियांशु कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
प्रियांशु कुमारी की शादी एपीएम थाना क्षेत्र के राहुल कुमार के साथ हुई थी। बताया जाता है कि मृतका के सास-ससुर का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके कारण पति-पत्नी दोनों घर में अकेले रहते थे। राहुल कुमार कमतौल के एक होटल में काम करता है।
विज्ञापन

 
घर लौटने पर बंद मिला दरवाजा
घटना के संबंध में पति राहुल कुमार ने बताया कि घटना के समय वह होटल में ड्यूटी पर था। रात में काम खत्म कर जब वह घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा पीटने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसने आसपास के लोगों और एपीएम थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दरवाजा तोड़ने पर सामने आई घटना
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाने पर प्रियांशु कुमारी का शव पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया और आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।

पढ़ें- Bihar News: छापामारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव, छह पुलिसकर्मी घायल; यह 24 घंटे में दूसरा हमला

 
मृतका के मौसा विनोद प्रसाद ने बताया कि दोनों की शादी दो महीने पहले ही धूमधाम से हुई थी और वे खुशी से रह रहे थे। प्रियांशु चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अचानक आत्महत्या की सूचना मिलने पर परिजन पूर्वी चंपारण से दरभंगा पहुंचे।
 
पुलिस जांच में जुटी
एपीएम थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। फिलहाल कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed