{"_id":"67c97be1afb7373f45008437","slug":"bihar-case-of-celebratory-firing-during-a-wedding-ceremony-in-hajipur-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: हाजीपुर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला, पुलिस ने बरामद किए चार खोखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: हाजीपुर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला, पुलिस ने बरामद किए चार खोखे
Thu, 06 Mar 2025 04:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 06 Mar 2025 04:11 PM IST
सार
Bihar: पुलिस ने विवाह भवन के मालिक और वर-वधू पक्ष से पूछताछ की। साथ ही, वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
पुलिस को मिले खोखे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के हसतागंज ओपी अंतर्गत बालादास घाट स्थित एक विवाह भवन में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष ने लिखित आवेदन देकर नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार, हसतागंज ओपी को सूचना मिली थी कि शादी समारोह में वर पक्ष की ओर से आए 3-4 युवकों ने हर्ष फायरिंग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाह भवन के कैंपस में कई जगहों पर पड़े खोखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से चार खोखे जब्त किए, जिन पर 7.65 KF अंकित था।
पुलिस ने विवाह भवन के मालिक और वर-वधू पक्ष से पूछताछ की। साथ ही, वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
ओपी अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि विवाह भवन के मालिक को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी कार्यक्रम से पहले पुलिस को सूचना दें और वर-वधू पक्ष का सहमति पत्र जमा कराएं। इसके अलावा, विवाह भवन में हर्ष फायरिंग न हो, इसे सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।