फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Board Exam: Girl student suddenly fainted in the exam center in Vaishali, admitted to hospital

Bihar Board Exam: परीक्षा केंद्र में अचानक बेहोश हुई छात्रा, अस्पताल में भर्ती; परिजनों में मचा हड़कंप

Sat, 01 Feb 2025 07:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Feb 2025 07:33 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली में परीक्षा केंद्र में एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कक्षा में उसके गिरते ही अफरा-तफरी मच गई थी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Board Exam: Girl student suddenly fainted in the exam center in Vaishali, admitted to hospital
छात्रा को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का पहला दिन वैशाली जिले में अफरा-तफरी भरा रहा। महनार बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई, जिसके बाद परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

 
बेहोश होते ही मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, महनार अनुमंडल के महनार बालिका उच्च विद्यालय में परीक्षा दे रही पिंकी कुमारी (निवासी जाबज गांव) अचानक परीक्षा के दौरान बेहोश हो गई। कक्षा में गिरते ही पूरे केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद परीक्षा अधिकारियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 
जैसे ही छात्रा की तबीयत बिगड़ने की खबर घरवालों को मिली, वे घबराते हुए अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा की हालत स्थिर है और उसे चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। हालांकि, अब तक बेहोशी की सही वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। लेकिन गर्मी, तनाव या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को इसकी वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वैशाली जिले में 69 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
वैशाली जिले में इस वर्ष 69 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इनमें हाजीपुर अनुमंडल में 51 केंद्र, महुआ अनुमंडल में 14 केंद्र, और महनार अनुमंडल में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
 
परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। वैशाली डीएम यशपाल मीणा और एसपी ललित मोहन शर्मा लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों से पूरी निगरानी रखी जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त नियम लागू किए गए हैं, जिससे परीक्षाओं को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।

 
छात्रों पर मानसिक दबाव, स्वास्थ्य जांच की जरूरत
छात्रा के अचानक बेहोश होने की घटना के बाद अभिभावकों और शिक्षा विशेषज्ञों ने परीक्षा केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचार की सुविधा बढ़ाने की मांग की है। परीक्षा के तनाव और मौसम के असर को देखते हुए डॉक्टरों का कहना है कि छात्रों को पर्याप्त पानी पीना चाहिए और परीक्षा से पहले सही आहार लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed