फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bettiah bihar news Narkatiaganj Gorakhpur passenger train back on track today news in hindi

Train Status : दिसंबर से रद्द इस ट्रेन का फिर परिचालन शुरू, कई इलाकों के लिए लाइफलाइन है, कोहरे के कारण बंद थी

Sat, 17 Jan 2026 09:51 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 17 Jan 2026 09:51 AM IST
सार

Bihar News : कोहरे के कारण दिसंबर माह से रद्द यह ट्रेन अब बहाल हो गई है। इसके कारण बिहार से उत्तर प्रदेश तक के खास इलाकों में रहने वालों को राहत मिलेगी। पैसेंजर ट्रेन होकर भी यह कई इलाकों के लिए लाइफलाइन है।

विज्ञापन
Bettiah bihar news Narkatiaganj Gorakhpur passenger train back on track today news in hindi
नरकटियागंज रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह ट्रेन है तो पैसेंजर, लेकिन बिहार के सीमावर्ती पश्चिम चंपारण जिले से लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक की बड़ी आबादी को राहत देती रही है। भारी कोहरे के कारण दिसंबर माह से रद्द चल रही यह ट्रेन अब बहाल हो गई है, जिससे इस रेलखंड पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों ने राहत की सांस ली है। नरकटियागंज और गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 55097/55098) का परिचालन एक बार फिर शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


मरीजों और दैनिक यात्रियों को हो रही थी भारी परेशानी
दिसंबर में रेलवे द्वारा इस सवारी ट्रेन को अस्थायी रूप से रद्द किए जाने का सबसे अधिक प्रभाव गोरखपुर जाने वाले मरीजों, उनके परिजनों और छोटे स्टेशनों के यात्रियों पर पड़ा था। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए गोरखपुर जाने वाले लोगों को मजबूरी में बस या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे उनके समय और आर्थिक बोझ दोनों में वृद्धि हुई थी।
विज्ञापन


भीड़ से मिलेगी निजात, सस्ता और सुलभ सफर बहाल
नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर कुल चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें संचालित होती हैं। एक जोड़ी ट्रेन के रद्द रहने से शेष ट्रेनों में यात्रियों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया था। आलम यह था कि छोटे स्टेशनों से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी और उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ रहा था। गोरखपुर इस क्षेत्र के लिए एक प्रमुख चिकित्सा और व्यावसायिक केंद्र है। ट्रेन के पुनः परिचालन से अब मरीजों और आम यात्रियों को एक बार फिर सस्ता, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित परिचालन की मांग, यात्रियों ने बताया- जीवनरेखा
सवारी ट्रेन के दोबारा शुरू होने पर स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों ने संतोष व्यक्त किया है। साथ ही, उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में कोहरे जैसे कारणों का हवाला देकर पैसेंजर ट्रेनों को लंबे समय तक रद्द न किया जाए, क्योंकि ये ट्रेनें आम जनमानस की 'जीवनरेखा' हैं। यात्रियों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों के आवागमन को सुगम बनाए रखने के लिए इन ट्रेनों की नियमितता अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed