फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur shelter home case: congress questions the cbi sp's transfer

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: कांग्रेस ने सीबीआई एसपी के तबादले पर उठाये सवाल

Wed, 22 Aug 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
muzaffarpur shelter home case: congress questions the cbi sp's transfer
मुजफ्फरपुर केस
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में अचानक सीबीआई केे मुख्य जांच अधिकारी के तबादले ने बिहार में राजनीति को हवा दे दी है। बालिका गृह में बच्चियों के साथ दुष्कर्म मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबाआई) के एसपी जेपी मिश्र का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह देवेंद्र सिंह को कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह इससे पहले लखनऊ के सीबीआई एसपी पद पर थे और अब मुजफ्फरपुर सेल्टर होम मामले की जांच देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूरी होगी। सबीआई एसपी के पद से हटाए गए जेपी मिश्र पटना में ही डीआईजी कार्यालय में तैनात रहेंगे । उन्हें सीबीआई डीआईजी कार्यालय का एसपी बनाया गया है जबकि सीबीआई ने कई और अधिकारियों का तबादला भी किया है।
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप केस मामले की जांच कर रहे सीबीआई के एसपी जे पी मिश्र के तबादले को लेकर बिहार की राजनैतिक पार्टियां सरकार पर मामले को दबाने और दोषियों को बचाने के लिए उठाया गया कदम बता रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमएलसी प्रेमंचद मिश्रा ने सीबीआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये और कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप केस मामले में कई राज उजागर हो रहे थे तो अचानक एसपी का तबादला करने की क्या आवश्यकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने पूछा है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप केस मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में चल रही है तो क्या इस संबंध में कोर्ट से अनुमति ली गई थी? राजनैतिक दलों ने ये भी आरोप लगाया कि नितिश सरकार इस मामले में सफेदपोश लोगों को बचाने की कोशिशें कर रही है। क्योंकि ये बच्चियों के साथ यौन शोषण का ये गंदा खेल सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के सहयोग से हो रहा था।

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की जांच सीबाआई कर रही है। जांच एजेंसी के निशाने पर कई सफेदपोश हैं और कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ संबंधों को लेकर शहर के कई नेताओं से पूछताछ हो सकती है। सीबीआई पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति से तो पहले ही पूछताछ हो चुकी है। 


बता दें मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस का मामला तब सामने आया, जब टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टीआईएसएस) की ऑडिट रिपोर्ट आई थी । 31 मई को बिहार सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कैसे इन बालिका गृह में छोटी-छोटी बच्चियों का शोषण किया जाता रहा है ।इस मामले में विपक्ष लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा था ।जिसके बाद राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी और 28 जुलाई को सीबीआई की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed