फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sheikhpura-railway-station-tatkal-ticket-black-marketing-passengers-protest

Bihar News: तत्काल में खेल! लाइन में खड़े यात्री रह गए खाली हाथ, स्टेशन मास्टर पर टिकट ब्लैकिंग का आरोप

Sat, 28 Feb 2026 05:25 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 05:25 PM IST
सार

शेखपुरा रेलवे स्टेशन के तत्काल टिकट काउंटर पर टिकट वितरण में गड़बड़ी को लेकर यात्रियों ने हंगामा किया। स्टेशन प्रबंधक रमेश कुमार सिंहा और बुकिंग क्लर्क सुनील चौधरी पर दलालों से मिलीभगत कर टिकट ब्लैक करने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन
sheikhpura-railway-station-tatkal-ticket-black-marketing-passengers-protest
हंगामा करते यात्रीगण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखपुरा रेलवे स्टेशन के तत्काल टिकट काउंटर पर टिकट कटने में कथित गड़बड़ी को लेकर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान स्टेशन प्रबंधक रमेश कुमार सिंहा और बुकिंग क्लर्क सुनील चौधरी पर टिकट ब्लैक करने के गंभीर आरोप लगाए गए। मौके पर जीआरपी के जवान मौजूद थे, लेकिन यात्रियों का कहना है कि वे मूकदर्शक बने रहे।

विज्ञापन


सांसद प्रतिनिधि के गार्ड को नहीं मिला टिकट
सांसद प्रतिनिधि और दानापुर रेलमंडल के परामर्शदात्री समूह के सदस्य विपिन मंडल ने बताया कि उनका गार्ड सुबह करीब दो बजे से तत्काल टिकट काउंटर की लाइन में पहले नंबर पर खड़ा था। बुकिंग शुरू होते ही स्टेशन मास्टर रमेश चंद्र सिंहा काउंटर के अंदर चले गए और अपनी पत्नी के नाम से टिकट कटवा लिया। इसके बाद लाइन में खड़े यात्रियों को टिकट नहीं मिलने पर आक्रोश भड़क उठा और हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन


दलालों से मिलीभगत का आरोप
यात्रियों ने आरोप लगाया कि तत्काल टिकट सिर्फ दलालों को ही दिया जाता है। आम लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी टिकट से वंचित रह जाते हैं। बुकिंग क्लर्क सुनील चौधरी और स्टेशन प्रबंधक पर दलालों से मिलीभगत कर टिकट ब्लैक कराने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बांका में अपहरण के बाद मासूम की हत्या, स्कूल के पास मिला शव

जीआरपी जवान का बयान
जीआरपी में तैनात जवान दिनेश कुमार ने माना कि सांसद प्रतिनिधि का गार्ड लाइन में पहले नंबर पर था, लेकिन उसे टिकट नहीं मिला। उन्होंने बताया कि लाइन में खड़े यात्रियों की तस्वीरें ली गई हैं और उन्हें उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। इस मामले की शिकायत दानापुर रेलमंडल के डीआरएम और रेल मंत्रालय में भी की गई है।


स्टेशन प्रबंधक ने आरोपों को बताया निराधार
टिकट ब्लैकिंग के आरोपों पर स्टेशन प्रबंधक रमेश कुमार सिंहा ने सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि वे पहले से लाइन में थे और आरक्षण से जुड़े कागजात पहले ही जमा कर चुके थे। हालांकि, जीआरपी जवान के बयान से उनके दावे पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि सुरक्षाकर्मी के अनुसार स्टेशन मास्टर लाइन में खड़े नहीं थे।

आरक्षण काउंटर पर दलालों का कब्जा
यात्रियों का कहना है कि शेखपुरा रेलवे स्टेशन का आरक्षण काउंटर दलालों के कब्जे में है। रात 12 बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो जाती है और कथित मिलीभगत से टिकटों की ब्लैकिंग की जाती है। कभी-कभी आरपीएफ की ओर से कार्रवाई होती है, लेकिन हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। हंगामा कर रहे यात्रियों ने रेल मंत्री से मांग की है कि आरक्षण काउंटर को दलालों से मुक्त कराया जाए और आम लोगों को सही तरीके से टिकट मिल सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed