फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News: Lallan Singh says Jamalpur railway engine factory will be modernized, PM Modi Bhagalpur visit

Bihar: ललन सिंह बोले- जमालपुर रेल इंजन कारखाने का होगा आधुनिकीकरण, पीएम मोदी भागलपुर से दे सकते हैं नई सौगात

Sun, 23 Feb 2025 06:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 23 Feb 2025 06:19 PM IST
सार

Munger News: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मुंगेर में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जमालपुर रेल इंजन कारखाने का आधुनिकीकरण होगा, जिसके लिए योजना बनाई जा रही है। वहीं, उन्होंने इस दौरान केंद्रीय बजट में बिहार के लिए घोषणाएं पर भी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Munger News: Lallan Singh says Jamalpur railway engine factory will be modernized, PM Modi Bhagalpur visit
मुंगेर में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार को जैन धर्मशाला, मुंगेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में केंद्रीय बजट 2024-25 में बिहार के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुंगेर के जमालपुर रेल इंजन कारखाने को आधुनिक और विकसित बनाने की योजना तैयार की जा रही है। संसद का बजट सत्र खत्म होने के बाद रेल मंत्री स्वयं जमालपुर आएंगे और संसाधनों की समीक्षा कर विकास कार्यों की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन

 
पूर्वांचल के विकास पर विशेष ध्यान
ललन सिंह ने कहा कि बिहार के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है, और बजट में इसकी झलक साफ दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि उत्तर बिहार में मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की गई है। इसके अलावा पटना एयरपोर्ट के विस्तार और नए ग्रैंडफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का भी प्रावधान किया गया है। साथ ही बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना और पटना आईआईटी के विस्तार का निर्णय भी लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मिथिलांचल क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए पश्चिमी कोसी नहर के सुदृढ़ीकरण का भी प्रावधान किया गया है। इससे 50,000 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। पर्यटन क्षेत्र में भी बिहार को विशेष सौगात मिली है, जिसके तहत ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विपक्ष के आरोप बेबुनियाद
ललन सिंह ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह बजट सिर्फ चुनाव को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि बिहार के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 2023 के केंद्रीय बजट में बक्सर से भागलपुर और पटना से पूर्णिया तक फोर लेन सड़क निर्माण की घोषणा की गई थी, जो अब कार्यान्वित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्वांचल और बिहार के विकास पर विशेष जोर है और इसी कारण से बिहार को कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं दी गई हैं।
 
प्रधानमंत्री भागलपुर में करेंगे बड़ी घोषणाएं
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोमवार को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान बिहार के लिए कुछ नई घोषणाएं भी हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके तहत 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है।

 
ललन सिंह ने कहा कि वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में पांचवें स्थान पर है। इसे 2029 तक तीसरे स्थान पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। आज दुनिया का हर देश भारत की आर्थिक प्रगति को देख रहा है, और यह सब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए आर्थिक सुधारों के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए पांच प्रमुख लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जिन पर केंद्र सरकार तेजी से कार्य कर रही है। इस बजट में उन्हीं लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं, ताकि भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed