Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   KALYANPUR LIGHTS UP WITH 11.11 LAKH DIYAS, CM SAMRAT CHOUDHARY

बिहार: प्रदेश के इस गांव में जले 11 लाख से अधिक दीप, सीएम सम्राट चौधरी ने रोजगार और विकास पर किए बड़े एलान

Sat, 07 Nov 2026 07:27 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 07:27 PM IST
सार

बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर गांव में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 लाख 11 हजार 100 दीप प्रज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल होकर एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने और एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य बताया।

विज्ञापन
KALYANPUR LIGHTS UP WITH 11.11 LAKH DIYAS, CM SAMRAT CHOUDHARY
राज्य की सबसे बड़ी दीपावली का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

विस्तार

बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड स्थित कल्याणपुर गांव में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक साथ 11 लाख 11 हजार 100 दीप प्रज्वलित कर पूरे गांव को रोशनी से जगमग कर दिया गया। राज्य के इस भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। उन्होंने कल्याणपुर दुर्गा मंदिर परिसर में ‘एक दीया मां के नाम’ प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नीतीश चंद्र दुबे के नेतृत्व में यूथ क्लब कल्याणपुर की ओर से किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अगले पांच वर्षों में एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाया जाएगा तथा एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक बिहार के किसी भी व्यक्ति को मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़े। इसके लिए राज्य में पीपीपी मोड पर बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटने की खुशी में पहली बार प्रकाश पर्व मनाया गया था। उन्होंने मां लक्ष्मी से पूरे बिहार की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि कल्याणपुर में दुर्गापूजा का आयोजन भी बेहतर तरीके से किया गया।

गंगा और किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह गंगा के दोनों किनारों के क्षेत्रों से विधायक रहे हैं। गंगा और किसानों की पीड़ा देखकर उन्हें काफी दुख होता है। उन्होंने घोषणा की कि अगले दो महीने में मुंगेर-भागलपुर के बीच मरीन ड्राइव का निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में नेपाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से नदियों का पानी आता है। गंगा में नदियों का पानी मिलने और फरक्का में इसके रुकने से बड़ी मात्रा में गाद जमा होती है। दो नवंबर को इस संबंध में समझौता किया गया है कि गाद निकालने के बाद ही बिहार में सड़क निर्माण का काम होगा।

ये भी पढ़ें- बिहार: दो सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला, हादसे के बाद चालक फरार; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

उन्होंने कहा कि गंगा से 17 लाख क्यूसेक पानी बांग्लादेश को दिया जाता है, जबकि जरूरत के समय बिहार को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। अंतरराष्ट्रीय संधि के तहत बिहार को जुलाई से अक्टूबर तक ही गंगा का पानी लेने का अधिकार है। नवंबर से यह अधिकार नहीं रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा के पानी को हनुमाना डैम, खड़गपुर झील और सिंधवारिणी जलाशय तक पहुंचाने की योजना है। इससे सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी और कृषि भूमि अधिक उपजाऊ बनेगी। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री बुलो मंडल, विधायक कुमार प्रणय, विधान पार्षद लाल मोहन गुप्ता, सुल्तानगंज विधायक ललित मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे।

 

राज्य की सबसे बड़ी दीपावली का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

राज्य की सबसे बड़ी दीपावली का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

 

राज्य की सबसे बड़ी दीपावली का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

राज्य की सबसे बड़ी दीपावली का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

 

राज्य की सबसे बड़ी दीपावली का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

राज्य की सबसे बड़ी दीपावली का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed