फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News: Husband brutally murdered wife with axe in domestic dispute, innocent girl became witness

Bihar Crime: ‘पापा मम्मी को टांगाड़ी से मार देलके...’, मां की लाश के पास बैठी तीन साल की बेटी बोली

Wed, 12 Mar 2025 04:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Mar 2025 04:54 PM IST
सार

Munger News: मृतका के पिता नरेश मांझी ने बताया कि खेतों में मसूर और सरसों की कटाई कराने के लिए ही बेटी-दामाद और नतनी को दस दिन पहले बुलाया था। लेकिन यह नहीं सोचा था कि बेटी की मौत का मंजर मेरी आंखों के सामने होगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Munger News: Husband brutally murdered wife with axe in domestic dispute, innocent girl became witness
अस्पताल में भर्ती आरोपी घायल पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले से एक बेहद हृदय विदारक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां घरेलू विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस निर्मम हत्या की चश्मदीद गवाह बनी सिर्फ तीन साल की मासूम बेटी, जो अब अपनी मां को खो चुकी है और जिसे यह तक नहीं पता कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शामपुर थाना क्षेत्र के बहिरा पंचायत के बनारसी बासा मुसहरी की है। मृतका बिंदा देवी की शादी चार वर्ष पूर्व धरहरा प्रखंड के बनर कोइलो गांव निवासी मुकेश मांझी के साथ हुई थी। बुधवार सुबह मामूली सी बात मसूर की कटाई को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई, लेकिन यह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर वार कर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:पति ने बेरहमी से पीटकर उतारा पत्नी को मौत के घाट; बाद में खुद भी लगाई फांसी, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन साल की स्नेहा ने दी नाना को घटना की सूचना
इस दिल दहला देने वाली घटना की सबसे करुण तस्वीर तब सामने आई, जब मृतका की तीन साल की बेटी स्नेहा अपने नाना के पास जाकर बिस्कुट खाते-खाते मासूमियत से कहा कि मम्मी के पापा टांगाड़ी से मार देलके। उसे यह तक समझ नहीं कि अब उसकी मां कभी वापस नहीं आएगी। बच्ची की बात सुनते ही नाना नरेश मांझी दौड़ते हुए बेटी के कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। उनकी बेटी बिंदा देवी खून से लथपथ पड़ी थी और दामाद मुकेश मांझी छत की ओर भाग गया था।


 
छत से कूदकर भागने की कोशिश में घायल हुआ आरोपी पति
हत्या के बाद आरोपी पति ने छत पर चढ़कर कुल्हाड़ी लहराते हुए ग्रामीणों को धमकाया कि जो भी उसे पकड़ने आएगा, उसका अंजाम भी ऐसा ही होगा। लेकिन ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई, तो मुकेश मांझी छत से कूद गया और घायल हो गया। सूचना मिलते ही शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया।


यह भी पढ़ें- Bihar News:भोजपुर में दिल दहला देने वाली घटना; पिता ने चार बच्चों के साथ खाया जहर, तीन मासूमों की मौत
 
परिवार में पसरा मातम
मृतका के पिता नरेश मांझी ने बताया कि खेतों में मसूर और सरसों की कटाई कराने के लिए ही बेटी-दामाद और नतनी को दस दिन पहले बुलाया था। लेकिन यह नहीं सोचा था कि बेटी की मौत का मंजर मेरी आंखों के सामने होगा। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच किसी तरह का कोई बड़ा विवाद नहीं था। पांच मिनट में सबकुछ खत्म हो गया। मेरी बेटी चली गई।


 
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
पुलिस ने मृतका बिंदा देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गांव में इस निर्मम हत्या के बाद मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed