{"_id":"68163ed0d4bf27f5f60fe43b","slug":"khelo-india-youth-games-yamuna-bhagat-stadium-will-start-with-football-match-first-match-jharkhand-rajasthan-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India Youth Games: यमुना भगत स्टेडियम में फुटबाल मैच से होगी शुरुआत, पहला मुकाबला झारखंड-राजस्थान के बीच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khelo India Youth Games: यमुना भगत स्टेडियम में फुटबाल मैच से होगी शुरुआत, पहला मुकाबला झारखंड-राजस्थान के बीच
Sat, 03 May 2025 09:35 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 May 2025 09:35 PM IST
सार
Khelo India Youth Games 2025: आगामी पांच मई को यमुना भगत स्टेडियम बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स फुटबॉल मैच की शुरुआत होगी। झारखंड और राजस्थान की महिला टीम में मुकाबला होगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम में फ्री एंट्री की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
तैयारी करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चार मई से बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम का आगाज होगा। इसमें बेगूसराय जिला फुटबॉल मैच की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहली बार बिहार खेलो इंडिया यूथ गेम में मेहमान नहीं मेजबान की तरह शामिल होगा। पहला मुकाबला पांच मई को यमुना भगत खेल स्टेडियम में सुबह सात बजे से शुरू होगा, जहां झारखंड की महिला टीम राजस्थान से भिड़ेगी।
विज्ञापन
बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यालय से यमुना भगत स्टेडियम तेघरा एवं रिफाइनरी बरौनी स्टेडियम बेगूसराय तक व्यापक रूप से हॉडिंग, फलैक्स, बैनर वॉल पेंटिंग, रास्तों पर पेंटिंग प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पूरे जिले में खेलो इंडिया यूथ गेम का प्रचार रथ जिला प्रशासन द्वारा धूमाया जा रहा है। पूरा जिला फुटबॉल खेल मे रंग गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: उधना से समस्तीपुर और जयनगर के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, मध्यप्रदेश के इन स्टेशनों पर रुकेगी
विज्ञापन
पांच से 15 मई तक बेगूसराय में होगा मैच
बेगूसराय जिले में फुटबॉल मैच आयोजन पांच मई से शुरू होकर अगले 15 मई तक जारी रहेगा, जिसमें देश भर से आये कुल 16 टीमें के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे और चैंम्पियन बनने के लिए जी-जान लगायेंगे। जिला प्रशासन द्वारा दोनों मैदानों में खेल प्रेमियों को मैच देखने के लिए बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। जहां बैठकर खिलाड़ी खेल का आनंद उठायेंगे एवं खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ायेंगे। जिला प्रशासन ने दर्शकों के लिए प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क रखा है।
इन होटलों में हुई ठहरने की व्यवस्था
जिला प्रशासन द्वारा खिलड़ियों एवं सपोर्ट स्टॉफ के लिए जिले के सात अच्छे होटलों की व्यवस्था की गई है। तथास्तु होटल एंड बैंकेट हॉल बरौनी में दिल्ली, चंडीगढ़, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल की पुरुष टीम रूकेगी। होटल देवी दरबार में बिहार एवं झारखंड की पुरुष टीम, होटल केडीएम पैलेस में मिजोरम की पुरुष टीम एवं होटल सम्राट में मेघालय की पुरुष टीम रूकेगी।
यह भी पढ़ें: मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह को मिली राहत, कोर्ट ने किया बरी; जानिए क्या है मामला
महिलाओं की टीम के लिए युवराज डीलक्स जीरोमाईल बरौनी में व्यवस्था की गई है, जहां मणिपुर, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु की टीम रूकेगी। बिहार की महिला टीम के लिए सरोजगी गार्डेन होटल एंड रेस्टोरेंट सुशील नगर सिंघौल में व्यवस्था की गई है। सभी राज्यों के महिला एवं पुरूष टीम के खिलाड़ी लगभग पहुंच गये हैं, जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा उनके लिए चिन्हित होटलों में सुरक्षा के साथ पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के कुल आठ टीमों को फुटबॉल मैच को लेकर दो ग्रुप बनाया गया है, जिसमें ग्रुप ए में झारखंड तमिलनाडु, राजस्थान एवं बिहार को रखा गया है एवं ग्रुप बी में आंध्रप्रदेश, हरियाण, मणिपुर, दिल्ली को रखा गया है। पुरुषों के टीम को लेकर ग्रुप ए में ओड़िसा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ एवं ग्रुप बी में बिहार, दिल्ली, मिजोरम, झारखंड को रखा गया है। मैच का शैड्यूल भी जारी कर दिया गया है।