{"_id":"681631e735b600848901431b","slug":"bihar-news-court-acquits-former-mokama-mla-anant-singh-lok-sabha-election-munger-bihar-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह को मिली राहत, कोर्ट ने किया बरी; जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह को मिली राहत, कोर्ट ने किया बरी; जानिए क्या है मामला
Sat, 03 May 2025 08:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 03 May 2025 08:40 PM IST
सार
Bihar : मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत कुमार सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार ने अनंत सिंह को निर्दोष करार देते हुए रिहा कर दिया।
विज्ञापन
अनंत सिंह प्रोफाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत कुमार सिंह के लिए एक अच्छी खबर है। उन्हें एक पुराने मामले में कानूनी राहत मिली है। मुंगेर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़े एक मामले में उन्हें साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar news: केंद्रीय मंत्री बोले- आतंकवादी और उनके आका को मिलेगी बड़ी सजा, पीएम मोदी ने दी सेना को खुली छूट
विज्ञापन
बताया जाता है कि यह मामला उस वक्त का है जब अनंत सिंह ने अपनी पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी के समर्थन में धरहरा प्रखंड क्षेत्र में बिना अनुमति के 16 गाड़ियों के साथ प्रचार करने पहुंचे थे। यह आरोप तत्कालीन फ्लाइंग स्क्वॉड की रिपोर्ट पर आधारित था, जिसमें प्रशासन ने अनंत सिंह और उनके साथ मौजूद 80 से 100 समर्थकों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए -Bihar Teacher: अब शिक्षकों की सैलरी सबसे पहले, फिर अफसरों का वेतन आएगा; तीन दिनों में टीचर पोस्टिंग भी
इस संबंध में बताया जाता भाई कि चूंकि अनंत सिंह फिलहाल फायरिंग करने के मामले में पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। इस सुनवाई के दौरान वे सुरक्षा कारणों से कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके, इसलिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरी कार्यवाही संपन्न हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष आरोपों को सिद्ध करने में असमर्थ रहा इस वजह से विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार ने अनंत सिंह को निर्दोष करार देते हुए रिहा कर दिया।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नये हाईटेक PMCH का किया लोकार्पण, पहले फेज में 1117 बेड से हुई शुरुआत
अनंत सिंह एक दिन के लिए जेल से बाहर निकले थे। उन्हें एमपी/एमएलए कोर्ट ने एक दिन की पैरोल दी थी। उनके घर में पारिवारिक विवाह समारोह था, जिसके लिए उन्होंने कोर्ट से अपील की थी, जिसके बाद उन्हें एमपी/एमएलए कोर्ट ने एक दिन की पैरोल दी। जेल से निकलते ही बाहुबली अनंत सिंह बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अपने पैतृक गांव लदमा पहुंचे। अनंत सिंह के लदमा पहुंचते ही उनके समर्थकों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। उनके समर्थकों ने अनंत सिंह के समर्थन में जमकर नारे लगाये और उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन